ताला तोड़ कर नकदी सहित लाखों की चोरी

सुपौल : सुनसान घर को निशाना बना कर चोरों ने लाखों के सामान सहित नगदी पर हाथ साफ किया है. घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है. जहां देवनाथ प्रसाद गुप्ता के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित […]

सुपौल : सुनसान घर को निशाना बना कर चोरों ने लाखों के सामान सहित नगदी पर हाथ साफ किया है. घटना पिपरा थाना क्षेत्र के पिपरा बाजार की है. जहां देवनाथ प्रसाद गुप्ता के घर में चोरों ने घर का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया. थाना में दिये गये आवेदन में पीड़ित श्री गुप्ता ने बताया है कि वे 22 जुलाई को घर में ताला लगा कर आवश्यक कार्य से बाहर गये हुए थे. बुधवार को वापस आने पर घर के ग्रील में लगा ताला टूटा था. घर के अंदर प्रवेश करने पर पता चला कि घर में रखे सोने के जेवर सहित अन्य कीमती सामान और 20 हजार रूपया नकदी की चोरी कर ली. जिसकी शिकायत पीड़ित परिवार ने थाना में आवेदन देकर किया है. पिपरा पुलिस जांच में जुट गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >