सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

निजी क्लिनिक में महिला की मौत के बाद उग्र हुए परिजन त्रिवेणीगंज : रेफरल अस्पताल के समीप निजी क्लिनिक में रविवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने क्लिनिक के नजदीक एनएच 327 ई त्रिवेणीगंज-पिपरा मार्ग पर शव को रख कर जाम कर दिया. जाम […]

निजी क्लिनिक में महिला की मौत के बाद उग्र हुए परिजन

त्रिवेणीगंज : रेफरल अस्पताल के समीप निजी क्लिनिक में रविवार को इलाज के दौरान एक महिला की मौत हो गयी. मौत से आक्रोशित मृतक के परिजनों ने क्लिनिक के नजदीक एनएच 327 ई त्रिवेणीगंज-पिपरा मार्ग पर शव को रख कर जाम कर दिया. जाम की सूचना पर पहुंचे एसडीओ विनय कुमार सिंह, बीडीओ ममता कुमारी, सीओ वीरेंद्र कुमार झा सहित थाना पुलिस ने आक्रोशितों को समझा-बुझा कर जाम समाप्त करने का आग्रह किया. वहीं आक्रोशित परिजनों ने कहा कि चिकित्सक की लापरवाही के कारण महिला की मौत हुई है. लोगों ने चिकित्सक पर समुचित कार्रवाई की मांग की.
एसडीओ श्री सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त किया गया. साथ ही आक्रोशितों की मांग पर क्लिनिक को बीडीओ व सीओ ने सील कर दिया. बीडीओ ने बताया कि क्लिनिक को सील कर जांच प्रतिवेदन अनुमंडल पदाधिकारी को सौंपा जा रहा है. परिजनों के अनुसार बभनगामा वार्ड नंबर 8 निवासी राम लखन यादव की विवाहिता पुत्री सुचिता कुमारी को शनिवार को पेट दर्द व उल्टी की शिकायत के बाद परिजनों ने रेफरल अस्पताल के समीप संचालित ओम सुभद्रा अस्पताल में भरती कराया. इलाज के दौरान रविवार को महिला की मौत हो गयी. मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने इलाज में लापरवाही बरतने को लेकर चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर
प्रदर्शन किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >