घर से 10.5 किलो गांजा बरामद, महिला गिरफ्तार

शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी

वीरपुर.

थाना क्षेत्र में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में वीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. रात्रि गश्ती के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बसंतपुर वार्ड संख्या 01 स्थित खोंटाहा गांव में छापेमारी कर एक घर से 10.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया. इस कार्रवाई में एक महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गिरफ्तार महिला की पहचान खोंटाहा निवासी कामेश्वर यादव की पत्नी 40 वर्षीय फूलों देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पहली प्राथमिकता

जानकारी देते हुए नव पदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास ने बताया कि पुलिस टीम रात्रि गश्ती पर थी. इसी दौरान सूचना मिली कि खोंटाहा स्थित एक घर में गांजा रखा गया है. सूचना के सत्यापन के बाद सब-इंस्पेक्टर पीसी पासवान व महिला सशस्त्र बल की जवानों के साथ घर की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान एक बैग बरामद हुआ. बैग खोलने पर उसमें गांजा पाया गया. पुलिस ने तत्काल गांजा जब्त कर घर में मौजूद महिला को हिरासत में ले लिया. थाना लाकर जब गांजा का वजन किया गया तो उसका कुल वजन 10.5 किलोग्राम निकला. थानाध्यक्ष संजय दास ने कहा कि क्षेत्र में अपराध नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता है. शराब, स्मैक और अन्य नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चलाएगी. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >