ऑटो से 09 किलो गांजा जब्त, तस्कर फरार

देर शाम मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने शक के आधार पर एक ऑटो नंबर बीआर 11 एम/4588 का पीछा किया

वीरपुर मद्य निषेध की विशेष छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरपुर बस स्टैंड से भीमनगर की ओर जाने वाली रास्ते में करीब 500 मीटर की दूरी पर झील के समीप एक ऑटो से 09 किलो गांजा बरामद किया. हालांकि इस कार्रवाई में ऑटो का चालक मौके से फरार होने में सफल रहा. जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि बुधवार की देर शाम मद्य निषेध विभाग की विशेष टीम ने शक के आधार पर एक ऑटो नंबर बीआर 11 एम/4588 का पीछा किया. जहां वीरपुर-भीमनगर मुख्य सड़क के मान सरोवर झील के समीप जब ऑटो चालक को रोकने के लिये कहा गया तो ऑटो चालक मौके से फरार हो गया. जब ऑटो की तालाशी ली गई तो ऑटो में आठ उजला पैकेट और एक काला पॉलीथिन से मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया. गुरूवार को अज्ञात तस्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar jha

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >