बिहार: भागलपुर के स्कूल में फाइलेरिया की दवा खाते ही बच्चों की बिगड़ी तबीयत, एंबुलेंस से लाए गए अस्पताल

भागलपुर में सरकारी स्कूल में फाइलेरिया की दवा खाने के बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. करीब एक दर्जन बच्चे फाइलेरिया की दवा खाते ही बीमार पड़ गए. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाया गया.

बिहार के भागलपुर में फाइलेरिया की दवा खाने से एक सरकारी स्कूल के कई बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. मामला मध्य विद्यालय उर्दू बाजार का है जहां सरकारी अभियान के तहत फाइलेरिया उन्मूलन के लिए बच्चों को दवा खिलायी जा रही थी. शिकायत है कि दवा खाने के बाद करीब एक दर्जन बच्चों की तबीयत बिगड़ गयी. जिन्हें इलाज के लिए मायागंज अस्पताल लाया गया.

(खबर अपडेट की जा रही है..)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Thakurshaktilochan sandilya

डिजिटल मीडिया का पत्रकार. प्रभात खबर डिजिटल की टीम में बिहार से जुड़ी खबरों पर काम करता हूं. प्रभात खबर में सफर की शुरुआत 2020 में हुई. कंटेंट राइटिंग और रिपोर्टिंग दोनों क्षेत्र में अपनी सेवा देता हूं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >