एसटीइटी : पेपर-1 में म्यूजिक व पेपर-2 में भोजपुरी के सबसे कम अभ्यर्थी हुए सफल, मगही में कोई फेल नहीं

पेपर-2 में सबसे कम रिजल्ट म्यूजिक का रहा है. इसमें 46.49 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं. वहीं, पेपर-2 में मगही में 7 में 7 सफल रहे हैं. बांग्ला में 122 में 117 और भूगोल में 7085 में 6728 (94.96%) अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

By Ashish Jha | October 4, 2023 6:05 AM

पटना. एसटीइटी के पेपर वन में सबसे बेहतर रिजल्ट अरबी का रहा है. इसमें 150 में 147 (98%) स्टूडेंट्स सफल हुए हैं. दूसरे नंबर पर बांग्ला, तीसरे पर भोजपुरी का रिजल्ट रहा है. वहीं, सबसे अधिक अभ्यर्थी सोशल साइंस में शामिल हुए थे. इसमें 74,354 अभ्यर्थियों में 62696 (84.32%) सफल रहे हैं. वहीं, पेपर-2 में सबसे कम रिजल्ट म्यूजिक का रहा है. इसमें 46.49 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल रहे हैं. वहीं, पेपर-2 में मगही में 7 में 7 सफल रहे हैं. बांग्ला में 122 में 117 और भूगोल में 7085 में 6728 (94.96%) अभ्यर्थी सफल हुए हैं. पॉलिटिकल साइंस में 9063 में 8507 ( 93.87%), होम साइंस में 2495 में 2333 (93.51%) और कंप्यूटर साइंस में 19817 में 10180 (51.37%) अभ्यर्थी सफल हुए हैं. वहीं, गणित में सिर्फ 57.23%, केमिस्ट्री में 53.40% व फिजिक्स में 64.54% अभ्यर्थी सफल हैं.

पेपर-1 में 82.90% सफल

पेपर-1 में 16 विषय शामिल थे. इनमें 2,39,795 अभ्यर्थी (1,38,522 पुरुष और 1,01,273 महिलाएं) परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,98,783 अभ्यर्थी (1,15,209 पुरुष एवं 83,574 महिलाएं) सफल हुए हैं. सफलता का प्रतिशत 82.90% है.

पेपर-2 में 74.37% हुए सफल

पेपर-2 में 29 विषयों का शामिल किया गया था. इसमें 1,37,082 अभ्यर्थी (79,967 पुरुष एवं 57,115 महिलाएं) परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 1,01,943 अभ्यर्थी (54,665 पुरुष एवं 47,278 महिलाएं) सफल हुए हैं. सफलता का प्रतिशत 74.37 हैं.

पुरुष की तुलना में सिर्फ 27,536 महिला अभ्यर्थी असफल

एसटीइटी में कुल 1,58,388 परीक्षार्थी शामिल हुए थे, जिनमें से 1,30,852 महिला अभ्यर्थी सफल हुई हैं. सिर्फ 27,536 महिला अभ्यर्थी असफल रही हैं. वहीं, कुल 2,18,489 पुरुष अभ्यर्थी शामिल हुए, जिनमें 1,69,874 पुरुष अभ्यर्थी सफल हुए हैं, जबकि 48,615 असफल रहे हैं.

उत्तीर्णांक इस प्रकार है:

  • सामान्य: 50 प्रतिशत

  • पिछड़ा वर्ग : 45.5%

  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5%

  • एससी-एसटी : 40%

  • दिव्यांग: 40%

  • महिला: 40%

Also Read: एक ही छत के नीचे कैसे चल रहे पांच स्कूल, पटना हाईकोर्ट ने बिहार सरकार से एक नवंबर तक मांगा जवाब

पेपर-2 में विषयवार सफल अभ्यर्थी

विषय: परीक्षा में शामिल: कुल सफल: पास प्रतिशत

  • मगही: 7: 7: 100%

  • बांग्ला: 122: 117: 95.90%

  • भूगोल: 7085: 6728: 94.96%

  • पॉलिटिकल साइंस: 9063: 8507: 93.87%

  • होम साइंस: 2495: 2333: 93.51%

  • अरबी: 86: 80: 93.02%

  • इकोनॉमिक्स: 6408: 5794: 90.42%

  • संस्कृत: 2809: 2444: 87.01%

  • उर्दू: 3326: 2884: 86.71%

  • बॉटनी: 2388: 2023: 84.72%

  • सोशोलॉजी: 4520: 3742: 82.79%

  • कृषि: 1810: 1486: 82.10%

  • म्यूजिक: 3026: 2459: 81.26%

  • हिस्ट्री: 18836: 15077: 80.04%

  • हिंदी: 15252: 11936: 78.26%

  • पर्शियन: 46:36: 78.26%

  • प्राकृत: 21: 16: 76.19%

  • जूलॉजी: 5591: 4253: 76.07%

  • मैथिली: 182: 135: 74.18%

  • इंग्लिश: 6788: 4894: 72.10%

  • फिलॉसफी: 312: 220: 70.51%

  • कॉमर्स :5783: 4013: 69.39%

  • फिजिक्स: 5068: 3271: 64.54%

  • साइकोलॉजी: 4015: 2484: 61.87%

  • मैथ्स: 7772: 4448: 57.23%

  • पाली: 13: 7: 53.85%

  • केमिस्ट्री: 4412: 2356: 53.40%

  • कंप्यूटर साइंस: 19817: 10180: 51.37%

  • भोजपुरी: 29: 13: 44.83%

कुल: 137082: 101943: 74.37%

पेपर-1 में विषयवार पास अभ्यर्थियों की संख्या

विषय: परीक्षा में शामिल: कुल सफल: पास प्रतिशत

  • अरबी: 150: 147: 98%

  • बांग्ला: 162: 152: 93.83%

  • भोजपुरी: 25: 23: 92%

  • इंग्लिश: 14461: 13146: 90.91%

  • उर्दू: 4616: 4178: 90.51%

  • हिंदी: 23418: 20712: 88.44%

  • गणित: 59367: 52447: 88.34%

  • सोशल साइंस: 74354: 62696: 84.32%

  • साइंस: 31871: 26764: 83.98%

  • संस्कृत: 3412: 2836: 83.12%

  • मैथिली: 352: 269: 76.42%

  • पर्शियन: 86: 64: 74.42%

  • डांस: 355: 259: 72.96%

  • फाइन आर्ट: 2285: 1647: 72.08%

  • फिजिकल एजुकेशन: 9150: 6130: 66.99%

  • म्यूजिक: 15731: 7313: 46.49%

कुल: 239795: 198783: 82.90%