सृजन घोटाला: कई रहस्य से उठ सकता है पर्दा, सामने आ सकते हैं नये नाम, पीके घोष से इडी आज करेगी पूछताछ

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सृजन घोटाला मामले में मास्टमाइंड पीके घोष से लगातार पूछताछ जारी रखी है. सोमवार को भी घोष से पूछताछ की गयी और मंगलवार तक यह जारी रहेगी.

भागलपुर. प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने सृजन घोटाला मामले में मास्टमाइंड पीके घोष से लगातार पूछताछ जारी रखी है. सोमवार को भी घोष से पूछताछ की गयी और मंगलवार तक यह जारी रहेगी. आज होनेवाली पूछताछ में कई घोटालेबाजों के नाम सामने आने की उम्मीद की जा रही है.

13 अगस्त से चल रही पूछताछ में घोष को न सिर्फ खुद के खाते और संपत्तियों से जुड़े सवालों से गुजरना पड़ रहा है, बल्कि अन्य घोटालेबाजों को भी इस मामले में मिले लाभ की जानकारी देनी पड़ रही है.

वजह यह है कि इडी के अधिकारियों को यह जानकारी पुख्ता रूप से मिली है कि सृजन संस्था की तत्कालीन सचिव मनोरमा देवी के सबसे निकटवर्ती चंद लोगों में पीके घोष भी थे और घोष प्रतिदिन मनोरमा देवी के साथ मीटिंग किया करते थे.

इडी को यह जानकारी तब मिली थी, जब मनोरमा देवी की बेटी व बहू से पूछताछ की गयी थी. बताया जा रहा है कि कई सवालों का जवाब देने में पीके घोष जानकारी नहीं होने की बात कह कर टालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन इडी के अधिकारी उनके सामने संबंधित कागजात पेश कर सब कुछ उगलवा रहे हैं.

Posted by Ashish Jha

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >