Special Train: बिहार-दिल्ली रूट पर चलेगी सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन, देखें टाइमिंग और रूट

Special Train: भारतीय रेलवे ने सप्ताह में दो दिन सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलाने के निर्णय लिया है. आइये जानते हैं इस ट्रेन की टाइमिंग और रूट के बारे में...

Special Train: यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने साल के अंतिम दिनों में सहरसा और आनंद विहार के बीच गरीब रथ स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है. यह ट्रेन सुपौल, सरायगढ़, झंझारपुर, सकरी, दरभंगा, सीतामढ़ी, रक्सौल से होकर दिल्ली जाएगी. इस विशेष ट्रेन में एसी कोच के अलावा 16 डिब्बे होंगे.

सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल 31 दिसंबर तक चलेगी

रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि गाड़ी संख्या 05577 सहरसा-आनंद विहार गरीब रथ स्पेशल 31 दिसंबर तक चलेगी. यह ट्रेन सहरसा से रात के 8:30 बजे बजे ट्रेन खुलेगी. इसके बाद 9.15 बजे गढ़बरूआरी, सरायगढ़ में 9.45 बजे, निर्मली में 10.30 बजे, घोघरडीहा में 10.43 बजे रुकते हुए अगले दिन 12.13 बजे झंझारपुर, सकरी में 12.40 बजे, दरभंगा 1.05 बजे , जनकपुर रोड 2.20 बजे, सीतामढ़ी 3.10 बजे, बैरगनिया 3.50 बजे, रक्सौल 5.30 बजे, नरकटियागंज में 6.40 बजे पर रुकते तीसरे रात में 2 बजे आनंद विहार पहुंचेगी.

लौटने का समय

वापसी में यह ट्रेन सुबह 5.15 बजे खुलेगी और अगले दिन रात 12.10 बजे नरकटियागंज, 1.10 बजे रक्सौल, 2.00 बजे बैरगनिया, 2.40 बजे सीतामढ़ी, 3.15 बजे जनकपुर रोड, 4.50 बजे दरभंगा, 6.00 बजे सकरी, 6.25 बजे झंझारपुर, 6.45 बजे गढ़बरूआरी रुकते हुए 10.30 बजे सहरसा छोड़ देगी. इस ट्रेन के चलने से बिहार से दिल्ली और उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों को बड़ी सुविधा होगी.

इसे भी पढ़ें: भाई चुनाव हारा तो बौखला गए RJD सांसद, प्रशांत किशोर पर लगाया गंभीर आरोप

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >