प्रतिनिधि, बड़हरिया. थाना क्षेत्र के बड़हिया-सीवान मुख्यमार्ग के तीनभेड़िया गांव में तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के तीनभेड़िया गांव के राजेश पंडित की पत्नी कमलावती देवी (46) सोमवार की अहले सुबह करीब पांच बजे बड़हरिया-सीवान मेन रोड पर आयी थी,तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कमलावती देवी की मौके पर ही मौत हो गई. लोगों का मानना है कि महिला सड़क किनारे थी,लेकिन तेज रफ्तार में आ रहे वाहन के चालक को कुहासा के कारण महिला नहीं दिखी और वाहन की चपेट में आ गयी.संभवतः वाहन बड़हरिया से सीवान को जा रहा था. जब ग्रामीण सुबह करीब छह-सात बजे घरों से बाहर निकले तो कमलावती के शव को पड़ा देखा. ग्रामीणों ने ही मृतका के परिजनों को मौत की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए.महिला की मौत से लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. घटना के विरोध में लोगों ने पुलिस के देर से आने से आक्रोशित हो गये.और करीब एक घंटा के लिए सड़क जाम कर दिया और मुआवजे और सड़क सुरक्षा की मांग करने लगे. इधर ग्रामीणों ने इस सड़क दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने के बाद ही 112- नंबर के एएसआइ कौसर आलम पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उसके कुछ ही देर बाद एसआइ अमित कुमार शर्मा भी दलबल के साथ पहुंच गये.वहीं पुलिस के पदाधिकारियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर सड़क जाम हटाया. वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, सीवान भेज दिया मृतका के पति सहित पूरे परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतका को तीन बच्चियां हैं. इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना यादव, सरपंच झगरु यादव,बलींद्र प्रसाद, छोटेलाल पंडित, लालबाबू पंडित, पंकज कुमार, पिंटू सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत
थाना क्षेत्र के बड़हिया-सीवान मुख्यमार्ग के तीनभेड़िया गांव में तेज़ रफ़्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अधेड़ महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
