वाहन की चपेट में आने से ठेला चालक की मौके पर मौत

शनिवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के मुख्य गेट के सामने एनएच 331 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से रामपुर छोटा दीगर निवासी ठेला चालक सुदर्शन राम की मौके पर ही मौत हो गयी.

भगवानपुर हाट. शनिवार की सुबह कृषि विज्ञान केंद्र भगवानपुर हाट के मुख्य गेट के सामने एनएच 331 पर अज्ञात वाहन के चपेट में आने से रामपुर छोटा दीगर निवासी ठेला चालक सुदर्शन राम की मौके पर ही मौत हो गयी. स्थानीय लोगों ने बताया कि सुदर्शन राम सुबह में घर से निकलकर सड़क पार कर नित्य क्रिया के लिए जा रहे थे तभी तेज रफ्तार आ रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल होकर सड़क पर ही गिर गये. अधिक खून निकलने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष रमाशंकर साह, एसआइ सत्यनारायण मंडल, एएसआइ राजीव कुमार पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सीवान भेजा. मृतक की पत्नी की मौत बहुत पहले हो चुकी है. मृतक के तीन लड़के और एक लड़की है. जिसमें सभी की शादी हो गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >