सीवान: मध्य विद्यालय चोरमा में शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

भगवानपुर हाट के मध्य विद्यालय चोरमा में शिक्षक दिवस पर सेवानिवृत्त शिक्षकों को सम्मानित किया गया। शिक्षा की गुणवत्ता और शिक्षक गरिमा पर विशेष चर्चा हुई।

Siwan News : भगवानपुर हाट मध्य विद्यालय चोरमा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में सेवानिवृत्त शिक्षकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि विद्यालय में कार्यरत सभी शिक्षकों को कलम भेंट की गई.

सेवानिवृत्त शिक्षकों का हुआ सम्मान

समारोह में मध्य विद्यालय चोरमा के पूर्व सेवानिवृत्त शिक्षकों के साथ आसपास के विद्यालयों से सेवानिवृत्त हुए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया. सम्मान पाकर शिक्षकों ने विद्यालय परिवार के प्रति आभार जताया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों की वर्तमान स्थिति और सामाजिक गरिमा पर विस्तार से चर्चा हुई. वक्ताओं ने कहा कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए शिक्षक और अभिभावकों का सामूहिक प्रयास जरूरी है. शिक्षकों से अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने की अपील की गई.

समर्पित शिक्षक बन सकते हैं समाज के आदर्श

प्रधानाध्यापक सुभाष राय ने कहा कि शिक्षक पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ विद्यार्थियों को शिक्षा दें, तो वे समाज के आदर्श बन सकते हैं. उन्होंने शिक्षा के स्तर में निरंतर सुधार की आवश्यकता पर भी जोर दिया.

इन शिक्षकों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम में देवेंद्र तिवारी, हरिहर सहनी, कृष्णा हरिजन, विजय शंकर तिवारी, हरी चरण राम, गोपी प्रसाद, रामअयोध्या प्रसाद, मुक्तिनाथ प्रसाद, सुरेश प्रसाद, वृजकिशोर पांडेय, राजेश्वर प्रसाद, मुक्तिनाथ बैठा एवं कृष्णा सिंह को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक मांगलदेव प्रसाद ने की, जबकि संचालन रामेश्वर पांडेय ने किया. अंत में शिक्षक दिलीप कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >