सीवान: मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, निर्धारित मार्ग से ही निकलेगा ताजिया जुलूस

Siwan News : ताजिया जुलूस के दौरान डीजे, हथियार अथवा किसी भी ऐसे कार्य से परहेज किया जाए जिससे किसी समुदाय या व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत हों.

भगवानपुर हाट (सिवान) से रंजीत कुमार यादव की रिपोर्ट
Siwan News : मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रखंड क्षेत्र की उत्तरी साघर सुल्तानपुर पंचायत के तकिया बाजार में मंगलवार को शांति समिति की बैठक की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रशासनिक अधिकारियों ने की, जिसमें जनप्रतिनिधियों और बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया.

बैठक में ये रहे मौजूद

बैठक में महाराजगंज एसडीएम अनीता सिन्हा, एसडीपीओ अमन, थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह, सीओ धीरज कुमार पांडेय, मुखिया सुभाष सिंह, जिला पार्षद प्रतिनिधि मामेन्द्र राय, बीडीसी प्रतिनिधि तौरेज अंसारी सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे.

जुलूस के दौरान डीजे व हथियार लहराने पर रोक

एसडीएम अनीता सिन्हा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि ताजिया जुलूस प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग से ही निकाला जाएगा. उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान डीजे, हथियार अथवा किसी भी ऐसे कार्य से परहेज किया जाए जिससे किसी समुदाय या व्यक्ति की धार्मिक भावनाएं आहत हों. उन्होंने सभी से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व मनाने की अपील की.

उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण और सुरक्षित वातावरण में मुहर्रम का आयोजन कराना है.

सोशल मीडिया पर प्रशासन की रहेगी पैनी नजर

एसडीपीओ अमन ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है. असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और माहौल बिगाड़ने या अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की.

अमन-चैन व भाईचारे बनाए रखने का लिया संकल्प

बैठक के दौरान ग्रामीणों एवं ताजिया कमेटी के सदस्यों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया. अधिकारियों ने कहा कि सभी समितियां प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि मुहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके. बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने क्षेत्र में अमन-चैन और भाईचारे की परंपरा को बनाए रखने का संकल्प लिया.

Also Read: सीवान के हसनपुरा और गुठनी में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >