फार्मर आइडी बनाने के लिए 30 जून तक विशेष अभियान

जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को पुनः मिशन मोड में संचालित किया जाएगा. इस अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

सीवान. जिले में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को पुनः मिशन मोड में संचालित किया जाएगा. इस अभियान की सफलता को लेकर जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने सभी अनुमंडल पदाधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड कृषि पदाधिकारियों के साथ वर्चुअल माध्यम से बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं. डीएम ने कहा है कि 12 मई से 30 जून तक अधिक से अधिक किसानों का फार्मर आइडी निर्माण सुनिश्चित किया जाए. अपर समाहर्ता राजस्व ने बताया कि कृषि विभाग एवं राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के संयुक्त प्रयास से अबतक जिले के एक लाख 16 हजार 711 किसानों का फार्मर आईडी तैयार किया जा चुका है. बताया कि सरकार द्वारा साफ्टवेयर में बदलाव करते हुए किसानों को स्वयं फार्मर रजिस्ट्री करने की सुविधा भी प्रदान की गई है. किसान कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) के माध्यम से भी अपना फार्मर रजिस्ट्री करा सकते हैं. जिले के जो भी किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित हैं तथा जिनके नाम से जमाबंदी उपलब्ध है, वे शिविर में पहुंचकर आसानी से अपना फार्मर आईडी प्राप्त कर सकते हैं. वहीं जिन किसानों के नाम से जमाबंदी उपलब्ध नहीं है, वे आवश्यक परिमार्जन कराकर फार्मर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूर्ण करा सकते हैं. जिला प्रशासन ने सभी किसानों से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में अपना फार्मर रजिस्ट्री कराकर कृषि विभाग की सभी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >