एसएनसीयू का एसी हुआ खराब, टेंपरेचर 33 डिग्री से अधिक

सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में पिछले कई दिनों से एयर कंडीशनर खराब होने के कारण वार्ड का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. अत्यधिक गर्मी के कारण नवजात बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है.

सीवान. सदर अस्पताल के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) में पिछले कई दिनों से एयर कंडीशनर खराब होने के कारण वार्ड का तापमान 33 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है. अत्यधिक गर्मी के कारण नवजात बच्चों की सेहत पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका जतायी जा रही है. एसएनसीयू में गंभीर अवस्था वाले नवजात शिशुओं का इलाज किया जाता है. एसी ठीक ढंग से कार्य नहीं करने या बंद होने से वॉर्ड का वातावरण असहज और गर्म हो गया है. एसएनसीयू में 10 एसी लगाये गये है. इसमें 6 एसी तो पूरी तरह खराब हैं. चार चल तो रहें, लेकिन कमरा ठंडा नहीं हो रहा है. बताया जाता है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा समय से एसी का रखरखाव नहीं होने से खराब हो गया है. स्वास्थ्य कर्मियों की माने तो इस स्थिति में बच्चों को संक्रमण, डिहाइड्रेशन और सांस लेने में कठिनाई जैसी समस्याओं का खतरा रहता है. कुछ परिजन भी वॉर्ड की गर्मी को लेकर चिंता जताते नजर आए. विशेषज्ञों का कहना है कि एसएनसीयू में तापमान को 24–26 डिग्री सेल्सियस के बीच बनाए रखना जरूरी होता है.इससे अधिक तापमान बच्चों के लिए हानिकारक हो सकता है. नवजात बच्चों की परेशानियां बढ़ी सदर अस्पताल के एसएनसीयू के एसी खराब होने से मरीजों भर्ती नवजात बच्चों की परेशानियां बढ़ गई है. गर्मी के मौसम में पारा जब 40 डिग्री को पर कर चुका है. उस स्थिति में एसएनसीयू का टेंपरेचर मानक के अनुसार 24 डिग्री मेंटेन नहीं हो पा रहा है. टेंपरेचर मेंटेन नहीं होने से एसएनसीयू में लगे कीमती उपकरणों के खराब होने की आशंका है. पिछले साल अस्पताल प्रशासन द्वारा चार नये एसी लगवाये गये थे. छह एसी का मरम्मत कराने की बात कही गई. लेकिन मौसम बदलने के साथ एसी का मरम्मत अस्पताल प्रशासन द्वारा नहीं कराया गया. टेंपरेचर 24 से अधिक होने के कारण एसएनसीयू में लगे कीमती उपकरणों के भी खराब होने की आशंका बनी रहती है. एसएनसीयू ने नोडल ऑफिसर डॉ उमेश कुमार ने बताया कि एसी मरम्मत के लिए अधीक्षक को कई बार पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है. क्या कहते हैं जिम्मेदार- सदर अस्पताल के एसएनसीयू का एसी खराब है होने की सूचना है. हम तकनीकी टीम से लगातार संपर्क में हैं. मरम्मत का काम प्राथमिकता पर लिया जा रहा है. हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि बच्चों को हरसंभव राहत मिले. डॉ अनिल कुमार सिंह, अधीक्षक, सदर अस्पताल, सीवान

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >