आशा से 30 हजार रुपये छीन उचक्के हुए फरार

थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग के समीप एक बाइक पर सवार दो उच्चके एक महिला के हाथ से झपट्टा मारकर झोला में रखे 30 हजार रुपये और मोबाइल सहित अन्य कागजात लेकर फरार हो गये. पीड़िता नौतन थाना क्षेत्र के कीलपुर मठिया के अभय नंदन गुप्ता की पत्नी श्रीकांती कुमारी है.वह आशा भी है.

मैरवा. थाना क्षेत्र के मेन रोड स्थित एलआइसी बिल्डिंग के समीप एक बाइक पर सवार दो उच्चके एक महिला के हाथ से झपट्टा मारकर झोला में रखे 30 हजार रुपये और मोबाइल सहित अन्य कागजात लेकर फरार हो गये. पीड़िता नौतन थाना क्षेत्र के कीलपुर मठिया के अभय नंदन गुप्ता की पत्नी श्रीकांती कुमारी है.वह आशा भी है. इंस्पेक्टर मुकेश झा ने घटना की जानकारी लेते हुए स्टेटबैंक के मैनेजर से सीसीटीवी फुटेज को पीड़िता को दिखाने का आदेश दिया. इस मामले में श्रीकांती कुमारी ने थाना में आवेदन दिया है.थाना प्रभारी भरत साह ने कहा कि पीड़िता द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है. आवेदन मिलने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. सीसीटीवी फुटेज से महिला ने उचक्के को पहचान छिनतई की घटना के बाद पुलिस ने स्टेटबैंक मेन ब्रांच सहित आस पास के दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच किया. बैंक के सीसीटीवी फुटेज में महिला ने रुपये छीनने वाले की पहचान की है. जो सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि पीड़िता निकासी के बाद रुपये की गिनती कर रही थी. उसी दौरान वह युवक महिला के पास बैठ कर रेकी कर रहा था. जिसके कुछ ही देर में महिला के साथ छिनतई की घटना हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से युवक का फोटो लेकर जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >