मैरवा. पुलिस ने नगर के चर्चित स्मैक माफिया विजय राजभर और मुन्ना राम को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिसकरही मुहल्ले में घेराबंदी कर विजय राजभर को पकड़ा. पुलिस ने इनके पास से 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि विजय राजभर शातिर अपराधी है और पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुका है.22 फरवरी को उसका भगीना मिथुन राजभर जेल गया था. जिसमें विजय स्मैक तस्करी का मुख्य आरोपी था और फरार चल रहा था. नगर के मिसकरही मुहल्ले में स्मैक की बिक्री से बढ़ रही चोरी की घटनाओं और नशे के जाल से त्रस्त जनता को आखिरकार बड़ी राहत मिली है. पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा के नेतृत्व में निकले मार्च और जनता के आक्रोश के बाद एक्शन में आई पुलिस ने सरगना विजय राजभर और मुन्ना राम को गिरफ्तार कर लिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि स्मैक के कारण युवा पीढ़ी बर्बाद हो रही थी और मुहल्ले में आए दिन चोरियां बढ़ गई थीं.
स्मैक माफिया विजय और मुन्ना गांजा के साथ गिरफ्तार
पुलिस ने नगर के चर्चित स्मैक माफिया विजय राजभर और मुन्ना राम को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों के साथ गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मिसकरही मुहल्ले में घेराबंदी कर विजय राजभर को पकड़ा. पुलिस ने इनके पास से 2 किलो 900 ग्राम गांजा बरामद किया है.
