सीवान में देवर पर भाभी से बदसलूकी का आरोप. विरोध करने पर मारपीट, महिला सदर अस्पताल रेफर

सीवान जिले के खड़सरा गांव में एक महिला के साथ पारिवारिक विवाद के दौरान कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. विरोध करने पर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

सीवान के दरौंदा से रवींद्र कुमार गुप्ता की रिपोर्ट Siwan News : सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र के खड़सरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला के साथ कथित बदसलूकी और मारपीट का मामला सामने आया है. आरोप है कि विरोध करने पर महिला के साथ मारपीट की गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घायल महिला का इलाज पहले दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ, जहां से बेहतर उपचार के लिए उन्हें सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

बदसलूकी का विरोध करने पर मारपीट का आरोप

घायल महिला की पहचान खड़सरा गांव निवासी सुबोध कुमार सिंह की 25 वर्षीय पत्नी सलोनी कुमारी के रूप में हुई है. पीड़िता के अनुसार, आपसी विवाद के दौरान उनके देवर ने कथित रूप से बदसलूकी की. विरोध करने पर देवर, देवरानी और सास ने मिलकर उनके साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गईं.

प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सलोनी कुमारी को दरौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. वहां डॉ. मुबारक अली ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया.

तीन लोगों के खिलाफ थाने में दिया आवेदन

पीड़िता ने दरौंदा थाना में लिखित आवेदन देकर अपने देवर, देवरानी और सास को आरोपित बनाया है. आवेदन में तीनों पर मारपीट और बदसलूकी का आरोप लगाया गया है.

पुलिस बोली- जांच के बाद होगी कार्रवाई

दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम को मौके पर भेजा गया था. पीड़िता का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि सभी पक्षों से पूछताछ के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विवेक सिंह

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >