सीवान: सिसवन, रघुनाथपुर और जीरादेई में सब्जी उत्पादक समितियों का चुनाव, कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित

बिहार के सिसवन, रघुनाथपुर और जीरादेई में प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों के चुनावों में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है. निर्वाचित पदाधिकारियों ने किसानों के हित में बेहतर काम करने का संकल्प लिया है.

Siwan news: प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समितियों के चुनाव में कई पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ. गुरुवार को सिसवन प्रखंड मुख्यालय में निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से निर्वाचित पदाधिकारियों और प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों के बीच प्रमाण पत्र का वितरण किया गया. प्रमाण पत्र मिलने के बाद निर्वाचित सदस्यों ने सब्जी उत्पादक किसानों के हित में बेहतर तरीके से काम करने की बात कही.

सिसवन समिति में अनिल कुमार सिंह अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

सिसवन प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में अनिल कुमार सिंह निर्विरोध अध्यक्ष, ब्रजेश कुमार सिंह उपाध्यक्ष और सुमन सिंह सचिव चुने गये. प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों में अशोक कुमार गुप्ता, गौरव कुमार, रीना देवी, ललन राम, विशाल कुमार सिंह, विनोद कुमार दुबे, सत्येंद्र रंगवा, सीमा देवी और हरेंद्र भगत शामिल हैं.

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों को निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

रघुनाथपुर समिति में दिलीप कुमार सिंह बने अध्यक्ष

रघुनाथपुर प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में दिलीप कुमार सिंह अध्यक्ष, संजय कुमार उपाध्यक्ष और अनीता देवी सचिव चुनी गयीं. प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों में पंचदेव प्रसाद, शर्मा सिंह, श्याम नारायण साह, राजकिशोर राय, गुड़िया देवी, नवल किशोर पांडे, संदीप साह गोड, वकील भर और रवि रंजन सिंह शामिल हैं.

जीरादेई में भी निर्विरोध हुआ निर्वाचन

जीरादेई प्राथमिक सब्जी उत्पादक सहयोग समिति लिमिटेड के चुनाव में भी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ. चंद्रमा मांझी अध्यक्ष, दीनानाथ राम उपाध्यक्ष और संजीत कुमार सचिव चुने गये.

प्रबंधकारिणी समिति के सदस्यों में आरिसुदन सिंह, महात्मा राम, रूपेश कुमार भारती, रंजन कुमार पासवान, सुदीन राम, संकिशुन देवी, सानमति देवी, रामकली देवी और लाइची देवी शामिल हैं.

सब्जी उत्पादक किसानों के हित में काम करने की बात

प्रमाण पत्र मिलने के बाद निर्वाचित पदाधिकारियों ने समिति के सदस्यों और सब्जी उत्पादक किसानों के हित में बेहतर तरीके से काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि किसानों को सब्जी उत्पादन, विपणन और उचित बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में समिति के माध्यम से प्रयास किया जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >