सीवान सावन महोत्सव सीजन-5 का शानदार आगाज, सावन क्वीन बनीं जोया परवीन

Siwan Sawan Mahotsav: सीवान में सावन महोत्सव सीजन-5 का धूम-धड़ाके के साथ आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सावन क्वीन प्रतियोगिता का ताज जोया परवीन के सिर सजा, वहीं मेहंदी और रैंप शो ने समा बांध दिया.

Siwan Sawan Mahotsav: सावन की हरियाली, उमंग और उत्साह के बीच सीवान सावन महोत्सव सीजन-5 का आयोजन भगवान पैलेस में किया गया. कार्यक्रम में महिलाओं और युवतियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. सावन गीत, रंग-बिरंगे परिधान, मेहंदी, रैंप शो और विभिन्न प्रतियोगिताओं ने महोत्सव को खास बना दिया.

सावन क्वीन प्रतियोगिता में जोया परवीन विजेता

महोत्सव में आयोजित सावन क्वीन प्रतियोगिता में जोया परवीन विजेता बनीं. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके बाद आयोजित रैंप शो में प्रतिभागियों ने आकर्षक परिधानों में प्रस्तुति दी. साक्षी शर्मा को रैंप शो का विजेता घोषित किया गया. टॉप-3 प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया.

मेहंदी प्रतियोगिता में सानिया सफी ने मारी बाजी

मेहंदी प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हाथों पर आकर्षक डिजाइन बनाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया. प्रतियोगिता में सानिया सफी विजेता बनीं. टॉप-5 प्रतिभागियों को ताज, मोमेंटो और उपहार देकर सम्मानित किया गया. गेम प्रतियोगिता में समृद्धि कुमारी विजेता रहीं.

दिप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घटन करते अतिथि

लकी ड्रॉ में भी बांटे गये उपहार

कार्यक्रम के दौरान लकी ड्रॉ का भी आयोजन किया गया. इसके माध्यम से दर्जनों प्रतिभागियों को उपहार दिए गये. कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं का आनंद लिया और प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया.

महिलाओं को मंच देना उद्देश्य

आयोजक अमित कुमार मोनू ने कहा कि सीवान सावन महोत्सव का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना है. ऐसे आयोजनों से प्रतिभागियों को अपनी कला और प्रतिभा को लोगों के सामने प्रस्तुत करने का अवसर मिलता है.

कार्यक्रम में दयानंद आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सुधांशु शेखर त्रिपाठी, कमलेश कुमार, रितेश सिंह, समाजसेवी व भाजपा नेत्री रूपल, आनंद विकास साहू, टुम्पा सिंह, रंजना पांडेय, डॉ. ऋचा सिंह, मधुमिता, अनुराधा गुप्ता, डॉ. पूजा त्रिपाठी, लीलावती गिरि, प्रीति सराफा, इंद्राणी गुप्ता, अनुज गुप्ता और अनुष्का गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे.

इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By पंकज कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >