Siwan News: सीवान पुलिस ने ASI हत्याकांड का किया खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग में रचा गया था पूरा खेल

Siwan News: सीवान में दरौंदा थाना के एएसआई अनिरूद्ध कुमार की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. डांसर से बातचीत पर नाराज पति ने सहयोगियों संग षड्यंत्र रचकर एएसआई की गला रेतकर हत्या कर दी थी.

Siwan News: सीवान पुलिस ने दरौंदा थाना के एएसआई अनिरूद्ध हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 2 महिला सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मृतक एएसआई का मोबाइल, सोने की चेन, अंगूठी और चांदी का ब्रेसलेट बरामद किया गया है. दो दिन पहले दरौंदा थाना के दारोगा अनिरूद्ध कुमार की कुछ अज्ञात अपराधियों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी थी. उनका शव दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नवका टोला स्थित अरहर के खेत में मिला था.

SIT के सामने आरोपियों ने क्या कहा

घटना सामने आने के बाद सीवान एसपी मनोज तिवारी ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, महाराजगंज के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया था. गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर हत्याकांड में संलिप्त 7 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया. पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है.

क्या है मामला

बताया जा रहा है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के सिरसांव नवका टोला स्थित पिंटू कुमार के मकान में बाहर से आई कुछ डांसर रह रही थीं. इन्हीं में शामिल एक महिला डांसर के पति इमरान अंसारी ने अपनी पत्नी को एएसआई अनिरूद्ध कुमार से मोबाइल पर बातचीत और मैसेज करते हुए देख लिया था. इसी बात से नाराज होकर दीपावली के दिन इमरान अंसारी, उसके सहयोगी राहुल कुमार और एएसआई अनिरूद्ध कुमार के बीच कहासुनी हो गई थी.

इसके बाद इमरान अंसारी और राहुल कुमार ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर षड्यंत्र रचा. उन्होंने एएसआई अनिरूद्ध कुमार को कार्यक्रम दिखाने के बहाने सिरसांव गांव बुलाया और वहां अरहर के खेत में ले जाकर धारदार हथियार से उनकी बेरहमी से हत्या कर दी.

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान अंसारी और समीर इदरीशी, दोनों नेपालगंज (नेपाल) के रहने वाले हैं. राहुल कुमार यादव, रंजन कुमार श्रीवास्तव और संदीप सिंह सिवान जिले के निवासी हैं. फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

इसे भी पढ़ें: वोटिंग से पहले तेजस्वी के लिए राघोपुर से आई बुरी खबर, राकेश रौशन ने थामा बीजेपी का दामन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >