सीवान: दरौंदा में पुलिस की छापेमारी, दो वारंटी और एक शराबी गिरफ्तार

Siwan News: सीवान जिले के दरौंदा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. विशेष टीम के गठन कर सघन छापेमारी में तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें दो फरार वारंटी और एक शराब के नशे में पकड़ा गया है.

Siwan News: सीवान जिले के दरौंदा थाना की पुलिस ने क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने और फरार अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने विशेष टीम का गठन कर अलग-अलग गांवों में सघन छापेमारी की. इस औचक कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए अलग-अलग मामलों में नामजद तीन आरोपियों को सफलतापर्वक गिरफ्तार कर लिया है.

शराब पीने में एक गिरफ्तार

दरौंदा थाना अध्यक्ष विकास कुमार सिंह ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि सीवान पुलिस अधीक्षक (एसपी) के कड़े निर्देश पर यह विशेष अभियान चलाया गया था. इसी क्रम में पुलिस टीम ने क्षेत्र के नवलपुर गांव में दबिश देकर बिहार मद्यनिषेध कानून का उल्लंघन करने और शराब पीने के मामले में जितेंद्र राम को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

दो फरार वारंटी भी दबोचे

शराब मामले के अलावा पुलिस ने दो अन्य चिन्हित ठिकानों पर छापेमारी कर पुराने मामलों में न्यायालय द्वारा जारी वारंट के आधार पर दो फरार वारंटियों को दबोचा है. गिरफ्तार वारंटियों में सिरसाव गांव से लक्ष्मीकांत प्रसाद एवं दवन छपरा गांव से मुकेश कुमार शामिल हैं. ये दोनों लंबे समय से पुलिस की नजरों से बचकर फरार चल रहे थे.

न्यायालय में किया गया पेश

थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों के खिलाफ थाने में आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली गई है. शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच तीनों आरोपियों को सीवान न्यायालय में अग्रसारित कर दिया गया है. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून तोड़ने वाले और वारंटियों के खिलाफ आगे भी ऐसा सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा.

Also Read: घात लगाकर हमला करने के मामले में प्राथमिकी दर्ज़


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravindra Kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >