दिनदहाड़े मर्डर से दहला सीवान, घर से 300 मीटर दूर खून से लथपथ मिला युवक का शव, इलाके में दहशत…

Siwan News: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला गांव में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी.

Siwan News: जिले के पचरुखी थाना क्षेत्र के जसौली नया टोला गांव में मंगलवार की देर शाम अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जसौली पकौली नया टोला निवासी सुभाष सिंह के पुत्र गुड्डू कुमार सिंह के रूप में हुई है.

बाजार घूमने निकला था युवक

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम करीब सात बजे गुड्डू कुमार सिंह बाइक से बाजार घूमने निकला था. कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि वह घर से महज 300 मीटर की दूरी पर खून से लथपथ जख्मी हालत में पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

मौत की खबर मिलते ही परिवार में मचा कोहराम

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. स्थानीय लोगों के अनुसार गुड्डू सिंह विदेश में काम करता था और करीब एक माह पहले ही घर लौटा था. अचानक हुई इस हत्या से गांव के लोग भी दहशत में हैं.

हत्या के पीछे क्या है वजह

हत्या के पीछे की वजह क्या है, इसे लेकर परिजन फिलहाल कुछ भी बताने से बच रहे हैं. इधर सूचना मिलते ही नगर इंस्पेक्टर अविनाश कुमार सदर अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया तथा घटना की जांच शुरू कर दी है.

दुस्साहसिक वारदात से लोगों में भारी आक्रोश

इलाके में अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े की गई इस वारदात को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है. ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं से आम लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं. पुलिस मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुटी हुई है.

Also Read: siwan news : 27 मई को सदर अस्पताल के ओपीडी में चिकित्सकों की ड्यूटी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >