करंट लगने से महिला की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Siwan News : करंट से महिला की मौत के बाद गांव में मातम, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल.

सीवान से धनंजय मणि मिश्रा की रिपोर्ट
Siwan News : जीबीनगर थाना क्षेत्र के तरवारा मठिया गांव स्थित स्टेट बोरिंग के समीप रविवार को करंट प्रवाहित बिजली तार की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतका की पहचान तरवारा मठिया निवासी स्व. कन्हैया शाह की पत्नी मालती देवी के रूप में हुई है. बताया जाता है कि मालती देवी रविवार दोपहर खेत की ओर गई थीं. इसी दौरान वह बिजली के करंट प्रवाहित तार की चपेट में आ गईं. करंट लगने से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

करंट की चपेट में गई महिला की जान, परिजनों में मचा कोहराम

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. सूचना पाकर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे. मालती देवी को मृत अवस्था में देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बिजली तार की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है. मामले की जांच की जा रही है.ग्रामीणों ने बताया कि मालती देवी मेहनती, सरल एवं मिलनसार स्वभाव की महिला थीं. उनकी असामयिक मृत्यु से पूरे गांव में शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया.

Also Read : जेपीयू एडमिशन 2026: लोकप्रिय विषयों में बढ़ी प्रतिस्पर्धा, विज्ञान और कला संकाय के विषयों में बढ़ी मांग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: YUVRAJ RATAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >