सीवान में CM सम्राट चौधरी का एलान, ‘चीनी मिल’ हम लगाएंगे, डीएम जमीन खोजें

Siwan News : सीवान के पचरुखी प्रखंड के पपौर में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीवान के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराए तो सरकार सीवान में चीनी मिल स्थापित करने का काम करेगी.

Siwan News : (जितेंद्र उपाध्याय) सीवान के पचरुखी प्रखंड के पपौर में आयोजित सहयोग शिविर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सीवान के विकास को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि यदि जिला प्रशासन उपयुक्त जमीन उपलब्ध कराए तो सरकार सीवान में चीनी मिल स्थापित करने का काम करेगी. साथ ही उन्होंने अधिकारियों को आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

2030 तक एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार वर्ष 2030 तक बिहार के एक करोड़ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के संकल्प पर काम कर रही है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए वादों को पूरा करने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है.

सहयोग शिविर की व्यवस्था का किया जिक्र

मुख्यमंत्री ने कहा कि सहयोग शिविर आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए शुरू की गई एक अनूठी व्यवस्था है. उन्होंने बताया कि आवेदन देने के 10 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर 11वें दिन नोटिस जारी किया जाता है. 21वें और 26वें दिन क्रमशः दूसरे और अंतिम नोटिस दिए जाते हैं. इसके बावजूद 30 दिनों में कार्य पूरा नहीं होने पर 31वें दिन संबंधित अधिकारी के निलंबन का प्रावधान है.

3 लाख से अधिक आवेदन, 90 प्रतिशत का निस्तारण

उन्होंने बताया कि सहयोग शिविर के तहत अब तक 3 लाख 3 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 2 लाख 61 हजार मामलों का निस्तारण किया जा चुका है. सरकार का दावा है कि लगभग 90 प्रतिशत आवेदनों का समाधान किया गया है.

हर प्रखंड में डिग्री कॉलेज और मॉडल स्कूल खोलने की तैयारी

मुख्यमंत्री ने शिक्षा क्षेत्र में बड़े बदलाव की बात करते हुए कहा कि प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे. साथ ही मॉडल स्कूल स्थापित किए जाएंगे, जहां गरीब और अमीर परिवारों के बच्चे एक साथ पढ़ सकेंगे. उन्होंने कहा कि शिक्षा में समानता लाना सरकार का लक्ष्य है.

125 यूनिट मुफ्त बिजली और सोलर योजना पर जोर

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक परिवार को 125 यूनिट मुफ्त बिजली उपलब्ध करा रही है, जिस पर हर वर्ष लगभग 13 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. इसके अलावा लाखों परिवारों को सोलर बिजली से जोड़ने की योजना पर भी तेजी से काम चल रहा है.

जिला अस्पतालों को बेहतर बनाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री ने कहा कि 15 अगस्त तक जिला और अनुमंडल अस्पतालों को इस स्तर तक विकसित करने का प्रयास किया जा रहा है कि सामान्य मरीजों को इलाज के लिए रेफर करने की जरूरत न पड़े.

अपराधियों को दी कड़ी चेतावनी

अपराध नियंत्रण पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सरकार पूरी सख्ती से काम कर रही है और अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.

Also Read : सीवान में महिला पर कुदाल से हमला, आपसी विवाद में दो पक्षों के बीच मारपीट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vivek Singh

विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 2 वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.

उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.

इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.

वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >