सीवान के जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक मौका

सीवान के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. पात्र छात्र 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं, जबकि परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी.

Siwan Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : सीवान के जवाहर नवोदय विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में प्रवेश हेतु आयोजित होने वाली जवाहर नवोदय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. इच्छुक और पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं. चयन परीक्षा 28 नवंबर को आयोजित होगी.

Siwan Navodaya Vidyalaya Admission 2027 : कक्षा 6 प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

जवाहर नवोदय विद्यालय, सीवान में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 6 में नामांकन हेतु जवाहर नवोदय चयन परीक्षा (JNVST) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गया है. विद्यालय प्रशासन ने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय पर आवेदन करने की अपील की है.

31 जुलाई तक भर सकेंगे ऑनलाइन फॉर्म

विद्यालय के प्राचार्य के अनुसार, इच्छुक एवं पात्र छात्र-छात्राएं 31 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. चयन परीक्षा का आयोजन 28 नवंबर को निर्धारित किया गया है.

कौन कर सकता है आवेदन?

प्राचार्य ने बताया कि वर्तमान में कक्षा 5 में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं ही आवेदन के पात्र हैं. अभ्यर्थी की जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच होनी चाहिए. इसके अलावा छात्र ने कक्षा 3, 4 और 5 की पढ़ाई उसी जिले के किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से की हो, जहां के जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन किया जा रहा है.

नवोदय विद्यालय में मिलती हैं कई निःशुल्क सुविधाएं

जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गई है. यहां विद्यार्थियों को निःशुल्क शिक्षा, छात्रावास, भोजन, पुस्तकालय, खेलकूद, कंप्यूटर शिक्षा तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं.

आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से होगा

विद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे. पात्रता, आवश्यक दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है. अभिभावकों को आवेदन करते समय सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है.

Also Read : सीवान के हुसैनगंज में चाकूबाजी, मस्जिद के पास युवती समेत 4 लोगों पर चाकू से हमला


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Manish giri

Published by: Sakshi Kumari

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >