सीवान में दंपति के साथ मारपीट, बच्चे को भी पीटा, पुलिस ने 20 बोतल शराब के साथ आरोपी को दबोचा

Siwan Liquor Sale Assault Case: सीवान के नौतन में शराब बेचने का विरोध करने पर दंपती और बच्चे के साथ मारपीट का आरोप. पुलिस ने 20 बोतल शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया.

सीवान से शिवनाथ पांडे की रिपोर्ट
Siwan Liquor Sale Assault Case:
सीवान के नौतन थाना क्षेत्र में शराब बेचने और शराब की खाली बोतलें घर के सामने फेंकने का विरोध करना एक परिवार को महंगा पड़ गया. आरोप है कि विरोध करने पर आधा दर्जन लोगों ने दंपती और उनके बच्चे के साथ मारपीट की. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 बोतल शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है.

क्या है पूरा मामला

नौतन प्रखंड मुख्यालय बाजार निवासी छोटे लाल प्रसाद के परिवार के साथ शुक्रवार शाम मारपीट की घटना हुई. परिजनों का आरोप है कि उनके पट्टीदार लंबे समय से शराब का अवैध कारोबार करते हैं. शराब पीने आने वाले लोग अक्सर उनके घर के सामने शराब की खाली बोतलें और खोखे फेंक देते थे.

विरोध करने पर परिवार पर हमला

घायल छोटे लाल प्रसाद की पत्नी कुसुम देवी ने बताया कि जब उन्होंने शराब बेचने और घर के सामने शराब की बोतलें फेंकने का विरोध किया तो आधा दर्जन लोग गाली-गलौज करते हुए उनके दरवाजे पर पहुंच गए. आरोप है कि सभी ने मिलकर छोटे लाल प्रसाद, कुसुम देवी और उनके बच्चे के साथ मारपीट की.

गहने छीनने का भी आरोप

कुसुम देवी ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उनके गले से मंगलसूत्र और कान की सोने की बाली भी छीन ली गई. उन्होंने कहा कि आरोपित पहले भी शराब कारोबार के मामलों में जेल जा चुके हैं और विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देते रहे हैं. मारपीट में घायल सभी लोगों का इलाज नौतन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया.

पुलिस की जांच जारी

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की स्थिति सामान्य बताई है. घटना की सूचना मिलने के बाद नौतन थाना पुलिस मौके पर पहुंची. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 20 बोतल शराब बरामद की और भरत प्रसाद नामक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया. नौतन थाना प्रभारी जीत मोहन कुमार ने बताया कि कुसुम देवी ने पांच लोगों को आरोपित करते हुए लिखित आवेदन दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

Also Read: सीवान में यज्ञ देखने के बहाने दोस्त को घर से बुलाकर गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sakshi Kumari

साक्षी कुमारी को डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 3 वर्षों का अनुभव है. पिछले तीन वर्षों से वह डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक मुद्दों से जुड़ी खबरों की रिपोर्टिंग और लेखन का अनुभव है. बिहार की राजनीति और क्षेत्रीय मुद्दों पर उनकी विशेष रुचि है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी अच्छी समझ है, जिससे वह पाठकों तक समय पर और प्रभावी ढंग से खबरें पहुंचाने में दक्ष हैं. तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यशैली है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >