सीवान के हुसैनगंज में चाकूबाजी, मस्जिद के पास युवती समेत 4 लोगों पर चाकू से हमला

Siwan Knife Attack : सीवान जिले के हुसैनगंज में मस्जिद के पास हुए चाकूबाजी की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। एक युवक ने युवती समेत चार लोगों पर हमला कर दिया, सभी घायल हैं। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

Siwan Knife Attack : सीवान जिले के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव में गुरुवार देर रात चाकूबाजी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया. एक युवक ने कथित तौर पर विवाद के दौरान युवती समेत चार लोगों पर चाकू से हमला कर दिया. सभी घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

Siwan Knife Attack : मस्जिद के पास विवाद के बाद हुआ चाकू से हमला

घटना हुसैनगंज थाना क्षेत्र के छपिया गांव की है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव की मस्जिद के समीप एक युवक का हदीश अंसारी के पुत्रों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया और आरोपी ने चाकू निकालकर हमला कर दिया.

युवती समेत चार लोग हुए गंभीर घायल

हमले में हदीश अंसारी के पुत्र सईद अंसारी और रहमुद्दीन अंसारी, उनकी पुत्री नूरजना परवीन तथा बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के संदीप शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने चारों पर ताबड़तोड़ चाकू से वार किए.

ग्रामीणों ने पहुंचाया अस्पताल

घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों को सीवान सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज जारी है.

पुलिस जांच में जुटी, आरोपी की तलाश जारी

घटना की सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

गांव में बना हुआ है तनाव का माहौल

चाकूबाजी की इस घटना के बाद छपिया गांव में तनाव का माहौल है. पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठा रही है.

Also Read : सीवान के बेलांव गांव में धारदार हथियार से महिला सहित तीन पर हमला, गर्दन और सिर पर गंभीर चोट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath Sharma

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >