Siwan News: नगर थाना क्षेत्र के गांधी मैदान स्थित पोखरे में मंगलवार की दोपहर स्नान करने के दौरान एक किशोर गहरे पानी में डूब गया. हादसे के बाद उसके साथ मौजूद तीन साथी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से डूबे किशोर की तलाश शुरू करायी. अभी तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका.
चार किशोर एक साथ कर रहे थे स्नान
बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर चार किशोर गांधी मैदान स्थित पोखरे में एक साथ स्नान कर रहे थे. इसी दौरान एक किशोर अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसे डूबता देखकर मौके पर अफरातफरी मच गयी. इसी बीच उसके साथ स्नान कर रहे तीनों साथी वहां से फरार हो गए.
सूचना पर पहुंची नगर थाना पुलिस
पोखरे के आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पोखरे में डूबे किशोर की खोजबीन शुरू करायी. पुलिस आसपास के लोगों से भी घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है.
अब तक नहीं हो सकी डूबे किशोर की पहचान
पुलिस के अनुसार, डूबे किशोर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. उसके साथ स्नान कर रहे तीनों साथियों की पहचान करने का भी प्रयास किया जा रहा है. पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है, ताकि किशोर और उसके साथ मौजूद तीनों साथियों के बारे में जानकारी मिल सके.
पोखरे के पास जुटी लोगों की भीड़
घटना की सूचना मिलने के बाद गांधी मैदान स्थित पोखरे के आसपास लोगों की भीड़ जुट गयी. स्थानीय लोग भी किशोर की तलाश में पुलिस की मदद कर रहे हैं. पुलिस ने लोगों से पोखरे में स्नान करते समय सावधानी बरतने की अपील की है.
इसे भी पढ़ें: गोपालगंज में एयरपोर्ट का सपना होगा साकार? 517 एकड़ जमीन से अतिक्रमण हटा, अब अगला कदम क्या?
