Bijli Bill Sudhar: बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर परेशान उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की ओर से सीवान और महाराजगंज विद्युत आपूर्ति प्रमंडल में 17 से 22 अगस्त तक विशेष बिल सुधार अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत सभी सेक्शन और सब-डिवीजन में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं.
शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली बिल से संबंधित शिकायतों की जांच मौके पर ही की जा रही है. जांच के दौरान गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार तत्काल बिल में सुधार किया जा रहा है. अभियान में गलत मीटर रीडिंग, औसत बिल, अधिक बिल आने, मीटर से संबंधित बिलिंग त्रुटि सहित अन्य समस्याओं का समाधान किया जा रहा है.
बिजली कंपनी की ओर से उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे अपने क्षेत्र में आयोजित विशेष शिविर में पहुंचकर अपने बिजली बिल की जांच कराएं. किसी प्रकार की त्रुटि पाए जाने पर मौके पर ही उसका सुधार करवाएं. इसके लिए उपभोक्ताओं को अपना उपभोक्ता संख्या, सीए नंबर और आवश्यक संबंधित दस्तावेज साथ लेकर शिविर में पहुंचना होगा.
कंपनी ने कहा है कि अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं की बिलिंग संबंधी समस्याओं का त्वरित निष्पादन करना और उन्हें बेहतर उपभोक्ता सेवा उपलब्ध कराना है. उपभोक्ताओं से अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की गई है.
इसे भी पढ़ें: सारण में अजगर को शरीर पर लपेटकर करतब दिखाने का VIDEO वायरल, वन विभाग ने शुरू की कार्रवाई; मझनपूरा के चरण सिंह पर नजर
