सीवान के दरौंदा स्टेशन पर बुजुर्ग महिला की जान बचाने वाले RPF जवान को DRM ने किया सम्मानित

Railway safety: दरौंदा स्टेशन पर आरपीएफ कांस्टेबल विवेक कुमार राय ने जान जोखिम में डालकर एक बुजुर्ग महिला की जान बचाई, जो चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान गिर गई थीं. उनके इस साहसिक कार्य के लिए उन्हें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया.

Railway safety: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) चौकी दरौंदा में तैनात कांस्टेबल विवेक कुमार राय को साहसिक और सराहनीय कार्य के लिए स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी ने सम्मानित किया. उन्होंने 10 जून 2026 को दरौंदा स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान चलती ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग महिला की जान बचायी थी.

चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान हुआ हादसा

बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 75204 के प्लेटफॉर्म संख्या दो से रवाना होने के दौरान एक बुजुर्ग महिला चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रही थीं. इसी दौरान पैर फिसलने से वह प्लेटफॉर्म पर गिर गयीं और ट्रेन के साथ घिसटने लगीं.

आरपीएफ जवान ने दौड़कर बचायी जान

खतरा भांपते ही आरपीएफ कांस्टेबल विवेक कुमार राय ने बिना देर किये महिला की ओर दौड़ लगायी और उन्हें खींचकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया. उनकी तत्परता और साहस के कारण बड़ा हादसा टल गया. महिला के परिजनों ने आरपीएफ जवान के प्रति आभार जताया.

स्वतंत्रता दिवस पर मिला सम्मान

विवेक कुमार राय के इस उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. अधिकारियों और सहकर्मियों ने उन्हें बधाई दी. उन्होंने कहा कि उनकी सजगता, साहस और कर्तव्यनिष्ठा रेलवे सुरक्षा बल की मानवीय संवेदनशीलता का प्रेरक उदाहरण है.

इसे भी पढ़ें: सीवान जेल में बंद कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, सांस लेने में तकलीफ के बाद अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रवींद्र गुप्ता

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >