सीवान में पुलिस पर हमले का मास्टरमाइंड मुख्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय समेत चार गिरफ्तार, हथियार और बोलेरो जब्त

Siwan Police Action: सीवान के दरौली थाना क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने उनके पास से देसी पिस्टल, चार कारतूस, छह मोबाइल और बोलेरो वाहन बरामद किया है.

Siwan Police Action: सीवान जिले के दरौली थाना क्षेत्र में बालू और शराब माफिया के खिलाफ कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम पर हुए हमले के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रकाश उपाध्याय समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया है.

ट्रैक्टर की टक्कर में हुई थी एक व्यक्ति की मौत

पुलिस के अनुसार, 28 जून को दरौली थाना क्षेत्र में अवैध बालू लदे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था और सड़क जाम कर दी थी. इस दौरान दो पुलिसकर्मी घायल हो गए थे.

मुख्य आरोपी समेत चार गिरफ्तार

मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की थी. अब तक इस कांड में आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. जांच में सामने आया कि दुर्घटना करने वाला ट्रैक्टर चालक त्रिभुवन राजभर वाहन मालिक दीपक राय और प्रकाश उपाध्याय के कहने पर अवैध बालू का परिवहन कर रहा था.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

बुधवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि वांछित आरोपी प्रकाश उपाध्याय अपने साथियों के साथ बोलेरो से दरौली आ रहा है. इसके बाद टड़वा गांव के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया. पुलिस को देखकर चालक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन रोक लिया.

हथियार और कारतूस बरामद

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रकाश उपाध्याय, मिक्कू उपाध्याय, उज्ज्वल उपाध्याय और शिवम पाण्डेय के रूप में हुई है. सभी दरौली थाना क्षेत्र के निवासी हैं. तलाशी के दौरान पुलिस ने एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस, छह मोबाइल फोन और एक बोलेरो वाहन जब्त किया.

अवैध संपत्ति की भी होगी जांच

पुलिस के अनुसार, प्रकाश उपाध्याय बालू और शराब माफिया की सूची में शामिल है तथा पुलिस टीम पर हमले के मामले में भी वांछित था. उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की अवैध संपत्ति की भी जांच की जा रही है. साथ ही बीएनएसएस की धारा 107 के तहत जब्ती की कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: सीवान में अब रात में भी होगी शहरों की सफाई, हर वार्ड के लिए बनेगा ड्यूटी रोस्टर



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pankaj kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >