सीवान दौरे पर आएंगे भाकपा माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, घायल छात्रों और पीड़ित परिवारों से करेंगे मुलाकात

भाकपा माले ने घोषणा की है कि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य 5 अगस्त को सीवान पहुंचकर बिहार बंद के दौरान घायल छात्रों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. पार्टी ने पुलिस कार्रवाई की निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई है.

सीवान: बिहार बंद के दौरान सीवान में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद भाकपा माले ने 5 अगस्त को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य के जिले के दौरे की घोषणा की है. इसकी जानकारी पार्टी के जिला सचिव इंद्रजीत चौरसिया ने रविवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीट पेपर लीक के विरोध में आयोजित बिहार बंद के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई में छात्र घायल हुए थे. पार्टी ने यह भी दावा किया है कि पूर्व विधायक अमरजीत कुशवाहा, जिला कमेटी सदस्य विशाल यादव, प्रखंड कमेटी सदस्य पवन कुशवाहा समेत दो दर्जन से अधिक छात्रों को गिरफ्तार किया गया था.

पुलिस पर लगाए प्रताड़ना के आरोप

भाकपा माले की प्रेस विज्ञप्ति में आरोप लगाया गया है कि गिरफ्तार लोगों के साथ पुलिस ने मारपीट, अभद्र व्यवहार और प्रताड़ना की. पार्टी का दावा है कि पिटाई के दौरान कई लोगों के कान के पर्दे तक फट गए.

5 अगस्त को पहुंचेगा प्रतिनिधिमंडल

पार्टी के अनुसार, 5 अगस्त को राष्ट्रीय महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य, राज्य सचिव कुणाल तथा अन्य नेता सीवान पहुंचकर घायल छात्रों और पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे. प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेने के साथ आगे की रणनीति पर भी विचार करेगा.

निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई

प्रेस विज्ञप्ति में पार्टी ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग दोहराई है.

इसे भी पढ़ें: ड्राइवर ही निकला डेहरी EO का कातिल, IG विकास वैभव ने हत्याकांड का किया खुलासा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अरविंद कुमार सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >