लखनऊ से सीवान लौट रहे व्यवसायी की भटनी जंक्शन पर मौत, फुट ओवरब्रिज पर बिगड़ी तबीयत

सीवान के व्यवसायी पंकज केसरी की लखनऊ से इलाज कराकर लौटते समय भटनी जंक्शन पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. फुट ओवरब्रिज पर चढ़ते समय उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई. सूचना पर रेलवे सुरक्षा बल ने परिजनों से संपर्क किया.

Bhatni Junction: सीवान शहर के पटवा टोली निवासी व्यवसायी पंकज केसरी की मंगलवार को भटनी जंक्शन पर दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी. 44 वर्षीय पंकज केसरी नगर थाना क्षेत्र के पटवा टोली निवासी स्वर्गीय पवन केसरी के पुत्र थे. उनकी अचानक मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. वहीं पटवा टोली में शोक की लहर दौड़ गयी.

लखनऊ से इलाज कराकर लौट रहे थे पंकज केसरी

बताया जाता है कि पंकज केसरी अकेले इलाज कराने के लिए लखनऊ गए थे. मंगलवार की सुबह वह ट्रेन से भटनी जंक्शन पहुंचे थे. इसके बाद सीवान आने के लिए उन्हें प्लेटफॉर्म बदलना था. इसी क्रम में वह फुट ओवरब्रिज पर चढ़ रहे थे.

फुट ओवरब्रिज पर अचानक बिगड़ी तबीयत

फुट ओवरब्रिज पर चढ़ने के दौरान अचानक पंकज केसरी की तबीयत बिगड़ गयी और वह वहीं गिर पड़े. कुछ ही देर में उनकी मौत हो गयी. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गयी.

जांच रिपोर्ट से परिजनों से हुआ संपर्क

घटना की सूचना मिलने के बाद रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंचे. जवानों ने उनके पास मौजूद सामान की जांच की. उनके पास मिली जांच रिपोर्ट पर दर्ज मोबाइल नंबर के माध्यम से रेलवे सुरक्षा बल ने परिजनों से संपर्क किया और घटना की जानकारी दी.

शव लेकर सीवान पहुंचे परिजन

सूचना मिलते ही पंकज केसरी के परिजन आनन-फानन में भटनी जंक्शन पहुंचे. आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजन उनके शव को लेकर सीवान पहुंचे. पंकज केसरी की अचानक हुई मौत से पटवा टोली में शोक का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें:सीवान में एक किशोर गहरे पानी में डूबा, तीन साथी छोड़कर भागे, अब पुलिस तलाश रही राज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >