महिला खिलाड़ियों का बिहार टीम में चयन

हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की 18 सदस्सीय टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 11 प्रशिक्षु सहित जिला के खिलाड़ियों का चयन किया गया है.

मैरवा हैंडबॉल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा उत्तर प्रदेश के हाथरस में 1 अप्रैल से 6 अप्रैल तक आयोजित राष्ट्रीय सीनियर महिला हैंडबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार की 18 सदस्सीय टीम में रानी लक्ष्मीबाई स्पोर्ट्स एकेडमी की 11 प्रशिक्षु सहित जिला के खिलाड़ियों का चयन किया गया है. चयनित खिलाड़ियों में खुशबू शर्मा, चंदा कुमारी, सिंधु कुमारी, निशा कुमारी, अंशु कुमारी, ज्योति कुमारी, वैष्णवी कुमारी, सुमन कुमारी, रुबी कुमारी, रागनी कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रिया कुमारी एवं नीतू कुमारी शामिल है. चयनित सभी खिलाड़ी बिहार टीम के साथ हाथरस पहुंच चुकी हैं. बिहार टीम की प्रबंधक सलमा खातून को बनाया गया है. इन चयनित सभी खिलाड़ियों को आईएमए सीवान के अध्यक्ष डॉ शशि भूषण सिंहा, सचिव डॉ शरद चौधरी, डॉ रीता सिंहा, डॉ संगीता चौधरी, डॉ अशोक कुमार, डॉ राम इकबाल प्रसाद गुप्ता, डॉ सत्य प्रकाश, डॉ रामजी चौधरी, मुख्य संरक्षक डॉ आरएन ओझा सहित अन्य ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >