फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने हथियार के बल पर बीच सड़क पर लूटी बाइक, सारण से पटना जा रहा था युवक

Saran Bike Robbery: सारण के गड़खा में तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर युवक से बाइक लूट ली. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

सारण से गरखा राणा सिंह का रिपोर्ट
Saran Bike Robbery:
सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर बाइक लूट की घटना सामने आई है. पटना जा रहे एक युवक को तीन अपराधियों ने रास्ते में घेरकर उसकी बाइक छीन ली और फरार हो गए. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

कहां हुई बाइक लूट की वारदात?

यह घटना गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर चिंतामनगंज और सलहा गांव के बीच हुई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वारदात इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले अपराधी बाइक लेकर फरार हो गए.

पीड़ित ने क्या बताया?

पीड़ित प्रविन्द्र कुमार, निवासी बड़कागांव, भगवानपुर हाट (सीवान) ने गड़खा थाने में दिए आवेदन में बताया कि वह किसी निजी कार्य से बाइक से पटना जा रहे थे. शाम करीब सवा सात बजे के आसपास जैसे ही वह चिंतामनगंज और सलहा के बीच पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने उनका पीछा कर उन्हें ओवरटेक कर रोक लिया.

अपराधियों ने कैसे दिया वारदात को अंजाम?

प्रविन्द्र कुमार के अनुसार, बाइक रुकवाने के बाद तीन में से दो अपराधी नीचे उतरे और गाली-गलौज करने लगे. इसके बाद उन्होंने हथियार दिखाकर डराया-धमकाया और उनकी बाइक छीन ली. वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों अपराधी मौके से फरार हो गए.

घटना के बाद क्या हुआ?

लूट की घटना के बाद पीड़ित सीधे स्थानीय थाना पहुंचे और अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों की जानकारी जुटा रही है. साथ ही संभावित मार्गों और स्थानीय सूत्रों के माध्यम से अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा.गड़खा-मानपुर मुख्य मार्ग पर हुई इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि शाम के समय इस मार्ग पर पुलिस की सक्रियता बढ़ाने की जरूरत है ताकि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जा सके.

आगे क्या होगा?

पुलिस प्राथमिकी के आधार पर जांच आगे बढ़ा रही है. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की तैयारी की जा रही है. जांच पूरी होने के बाद पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

Also Read: हाईकोर्ट ने बहाली रद्द की, आदेश के बाद भी नहीं हुआ स्वच्छता पर्यवेक्षक का चयन, पचभिण्डा पंचायत में दूसरी बार टली ग्रामसभा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा. इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है. साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है. निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >