सीवान सदर अस्पताल का सर्वर ठप, घंटों रुका इलाज; मरीजों और कैदियों को झेलनी पड़ी भारी परेशानी

सीवान सदर अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था सर्वर डाउन होने से बुरी तरह प्रभावित हुई. मरीजों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन न होने के कारण घंटों इंतजार करना पड़ा, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं में देरी हुई.

Siwan Sadar Hospital Server Down : सीवान के मॉडल सदर अस्पताल में गुरुवार दोपहर सर्वर डाउन होने से स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हो गई. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप होने के कारण मरीजों, मेडिकल जांच के लिए लाए गए कैदियों और उनके साथ आए पुलिसकर्मियों को घंटों इंतजार करना पड़ा. बाद में अस्पताल प्रशासन ने मैनुअल पर्चा बनाकर इलाज की प्रक्रिया शुरू कराई.

Siwan News : सर्वर ठप होने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद

गुरुवार दोपहर करीब दो बजे मॉडल सदर अस्पताल की इमरजेंसी में सर्वर अचानक बंद हो गया. इसके चलते मरीजों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पूरी तरह ठप हो गया. रजिस्ट्रेशन काउंटर के बाहर बड़ी संख्या में मरीज और उनके परिजन घंटों इंतजार करते रहे.

मैनुअल पर्चा बनाकर शुरू किया गया इलाज

सर्वर लंबे समय तक चालू नहीं होने पर अस्पताल प्रबंधन ने वरीय अधिकारियों के निर्देश पर मैनुअल पर्चा बनाना शुरू किया. इसके बाद मरीजों का इलाज धीरे-धीरे शुरू हो सका, लेकिन सामान्य व्यवस्था बहाल होने में काफी समय लगा.

कैदियों की मेडिकल जांच भी हुई प्रभावित

जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मेडिकल जांच के लिए लाए गए कैदियों की जांच भी सर्वर ठप होने से प्रभावित हुई. ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण मेडिकल फिटनेस की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं हो सकी. पुलिसकर्मियों को कैदियों के साथ देर शाम तक अस्पताल परिसर में इंतजार करना पड़ा.

कोर्ट से जेल भेजने की प्रक्रिया में हुई देरी

पुलिसकर्मियों ने बताया कि कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कैदियों को मेडिकल फिटनेस के लिए अस्पताल लाया गया था. मेडिकल जांच के बाद उन्हें मंडल कारा भेजा जाना था, लेकिन रजिस्ट्रेशन बाधित होने से पूरी प्रक्रिया प्रभावित हो गई.

देर शाम तक सामान्य नहीं हुई व्यवस्था

सर्वर की तकनीकी समस्या के कारण देर शाम तक अस्पताल की व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो सकी. मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में भी इसको लेकर नाराजगी देखी गई.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Pankaj kumar

Published by: Vivek Singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >