महादलित टोले में आज तक नहीं बनी है सड़क

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया. प्रखंड के बभनौली वार्ड 11, करजनिया के वार्ड पांच, अटवां, इंगलिश व छठु राम के टोला सहित अन्य महादलित टोला में बीपीआरओ की देखरेख में विशेष शिविर का आयोजन किया गया.

मैरवा. अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति टोला में योजनाओं के कार्यान्वयन हेतु विशेष विकास शिविर का आयोजन शनिवार से शुरू हो गया. प्रखंड के बभनौली वार्ड 11, करजनिया के वार्ड पांच, अटवां, इंगलिश व छठु राम के टोला सहित अन्य महादलित टोला में बीपीआरओ की देखरेख में विशेष शिविर का आयोजन किया गया. बभनौली के वार्ड 11 में 171 परिवार वाले महादलित टोले में आजादी के बाद आजतक सड़क का निर्माण नहीं हुआ है. इस बात को महादलित लोगों ने विशेष शिविर में सड़क निर्माण कराने की बात उठायी. महादलित परिवार के लोगों ने बताया कि ब्लाक का घेराव होने पर लगभग दो साल पूर्व डीएम ने सड़क निर्माण वाले स्थल का निरीक्षण किया था. लेकिन उसके बाद भी सड़क का निर्माण कार्य नहीं हुआ. वहां के लोगों को शादी विवाह सहित गर्भवती महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी होती है. महादलित बस्तियों में लाभ पहुंचने को लगाया गया विकास शिविर रघुनाथपुर. महादलित बस्ती रह रहे लोगों तक विकास योजनाओं को पहुंचने के लिए अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति विकास शिविर का आयोजन किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी दीक्षा गुप्ता ने बताया कि महादलित टोला के एक भी परिवार सरकारी योजनाओं से वंचित न रहे इसके लिए यह कार्यक्रम सरकार द्वारा चलाई जा रही है. उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत जॉब कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, मृत्यु प्रमाण पत्र, उज्ज्वला गैस आदि की योजनाओं से आच्छादित करने के लिए इस शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान शनिवार को प्रखंड के रघुनाथपुर, टारी, राजपुर, पंजवार, कुशहरा, गोपी पतियाव, निखती कलां, फुलवरिया सहित आठ पंचायत में शिविर लगाकर जन्म प्रमाण पत्र, जॉब कार्ड सहित अन्य लाभकारी योजनाओं से आच्छादित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >