महाराजगंज निबंधन कार्यालय की सड़क पर जलजमाव, अधिकारी, कर्मचारी से लेकर आम लोग तक हलकान

महाराजगंज निबंधन कार्यालय जाने वाला मार्ग जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है, जिससे निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

महाराजगंज नगर पंचायत क्षेत्र स्थित महाराजगंज निबंधन कार्यालय जाने वाला मार्ग जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है. हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी भर जाता है और एक दिन की बारिश होने पर जलजमाव कई सप्ताह, यहां तक कि एक महीने तक बना रहता है.इससे निबंधन कार्यालय आने वाले लोगों, कातिब, कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.

जमीन की खरीद-बिक्री पर पड़ रहा असर

निबंधन कार्यालय में जमीन रजिस्ट्री कराने आए हुए व्यक्ति ने बताया कि कई बार बूढ़े और बुजुर्गों को लेकर आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित इतने महत्वपूर्ण सरकारी कार्यालय तक जाने के लिए भी बेहतर सड़क और जल निकासी की व्यवस्था नहीं है.सड़क पर जमा पानी के कारण पैदल चलना मुश्किल हो जाता है.दोपहिया वाहन चालकों के फिसलने का खतरा बना रहता है, जबकि चारपहिया वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित होती है.ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं किया गया.

हल्की बारिश से ही जमा हो जाता है घुटना भर पानी

बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से सड़क की मरम्मत और समुचित जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके.स्थानीय लोगों का कहना है कि निबंधन कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी संस्थान तक पहुंचने के लिए यदि लोगों को जलजमाव से होकर गुजरना पड़े, तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है.स्थानीय लोगों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Afjal anwar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >