बारिश से उमस भरी गर्मी से मिली राहत

पिछले तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम की मेहरबानी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. रविवार सुबह की शुरुआत घने बादलों के बीच पुरवा हवा के साथ हुई. 11 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्री-मानसून बारिश का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 72 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है.

प्रतिनिधि, सीवान. पिछले तीन दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है. मौसम की मेहरबानी से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. रविवार सुबह की शुरुआत घने बादलों के बीच पुरवा हवा के साथ हुई. 11 बजे के बाद झमाझम बारिश हुई. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक प्री-मानसून बारिश का असर देखने को मिल रहा है. पिछले 72 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है. बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. उमस वाली गर्मी से राहत मिल गई है. जिला का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के मुताबिक सप्ताह भर ऐसे मौसम रहने का अनुमान है. अधिकतम 32 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस तापमान रहेगा. सुबह आकाश में बादल छाए रहेंगे. दिन में तीखी धूप निकलेगी. पुरवा हवा का प्रवाह जारी रहेगा. जिसके चलते लोगों को दिन में उमस भरी गर्मी सताएगी. इस दौरान मेघ गर्जन के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार गिरी ने बताया कि मौसम में इस बदलाव के पीछे का मुख्य कारण पश्चिमी विक्षोभ का एक्टिव होना है. जिसका प्रभाव जिला में देखने को मिल रहा है आगामी 72 घंटों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है. जिसमें बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रह सकती है. बारिश के बावजूद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई. उमस से लोग परेशान रहे. उमसभरी गर्मी से राहत पाने के लिए लोग एसी, कूलर और पंखा के सामने बैठे रहे. इसके बावजूद लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल पाई. पूरवा हवा के चलने,आसमान में बादल छाने व 52 फीसदी आर्द्रता के कारण चिपचिपाती गर्मी होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लोगों का कहना है कि आर्द्रता जैसे-जैसे और बढ़ेगी पंखे व कूलर का असर भी कम होता जाएगा. मौसम में बदलाव से बीमार हो सकते है लोग चिकित्सकों का कहना है कि मौसम के बदलने और तापमान में उतार चढ़ाव के कारण शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है. जिससे बुखार के बैक्टीरिया आसानी से शरीर में प्रवेश कर जाते है. बुखार शरीर को कमजोर कर देता है. जिससे कई तरह की परेशानियां आने लगती है. ऐसे लोगों को सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए. लोगों को खूब पानी पीना चाहिए. मौसमी बीमारी में जूस और कैफीन रहित चाय का सेवन करें. यदि डायरिया या उल्टी की शिकायत है तो इलेक्ट्राल का सेवन फायदेमंद होगा. इसके अलावा, नींबू, लैमनग्रास, पुदीना, साग, शहद आदि भी फायदेमंद हो सकते है. इसके बाद यदि राहत न मिले तो चिकित्सकों से संपर्क कर इलाज कराना चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Deepak Mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >