रेलवे की चोरी का कॉपर वायर खरीदने वाला कबाड़ी गिरफ्तार, 14.550 किलो जला हुआ कॉपर वायर बरामद

Siwan News : सीवान में आरपीएफ ने रेलवे के चोरी हुए 14.55 किलो कॉपर वायर के साथ एक रिसीवर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Siwan News : रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) पोस्ट सीवान और अपराध आसूचना शाखा, छपरा की संयुक्त टीम ने रेल संपत्ति खरीदने वाले एक कथित रिसीवर को गिरफ्तार किया है. उसके कब्जे से 14.550 किलोग्राम जला हुआ कॉपर वायर बरामद किया गया है. बरामद कॉपर वायर रेलवे की चोरी की संपत्ति बताया जा रहा है.

गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हुई छापेमारी

आरपीएफ निरीक्षक सुभाष चंद्र यादव ने बताया कि पहले से गिरफ्तार अभियुक्त उमेश साह और विजय राजभर की निशानदेही तथा स्वीकारोक्ति बयान के आधार पर 29 जुलाई को मैरवा धाम के महुवाबारी स्थित नहर किनारे संचालित एक कबाड़ की दुकान पर छापेमारी की गई.

कबाड़ दुकान से बरामद हुआ जला हुआ कॉपर वायर

कार्रवाई के दौरान दुकान संचालक मनन चौहान (41 वर्ष), निवासी अरंडा, थाना हसनपुरा, को मौके से गिरफ्तार किया गया. तलाशी के दौरान दुकान में रखे एक बड़े स्टील बॉक्स से पीले रंग के प्लास्टिक के बोरे में रखा 10 लच्छा जला हुआ कॉपर वायर बरामद हुआ. इलेक्ट्रॉनिक कांटे पर उसका वजन 14.550 किलोग्राम पाया गया.

2,300 रुपए में खरीदा था चोरी का कॉपर वायर

पूछताछ में मनन चौहान ने स्वीकार किया कि चार-पांच दिन पहले उमेश साह और विजय राजभर उसके पास यह कॉपर वायर बेचने आए थे. इसके बदले उसने उन्हें 2,300 रुपए का भुगतान किया था. इस तथ्य की पुष्टि दोनों गिरफ्तार आरोपियों ने भी की है.

रेलवे संपत्ति अधिनियम के तहत दर्ज हुआ मामला

प्रथम दृष्टया रेलवे की चोरी की संपत्ति को जानते-बूझते खरीदने और अपने कब्जे में रखने के आरोप में मनन चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. बरामद रेल संपत्ति को जब्त कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई.

आरपीएफ पोस्ट सीवान में इस संबंध में कांड संख्या 09/26 के तहत रेलवे संपत्ति (अनधिकार कब्जा) अधिनियम, 1966 की धारा 3 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र कुमार सिंह को सौंपी गई है.

अवैध नेटवर्क की भी होगी जांच

आरपीएफ ने बताया कि रेल संपत्ति की चोरी और उसके अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

Also Read : मंगलपुर–विशुनपुर RCC पुल पर 30 जुलाई को 6 घंटे बंद रहेगा आवागमन, मरम्मत कार्य के कारण प्रशासन ने जारी किया आदेश



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अमरनाथ शर्मा

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >