प्रतिनिधि, महाराजगंज. महाराजगंज नगर पंचायत में चुनावी तैयारी अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है. प्रशासनिक स्तर के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में भी चुनाव का रंग अब धीरे-धीरे अंदरखाने में चढ़ने लगा है.महाराजगंज नगर पंचायत में जगदीशपुर व धनछुआ गांव को शामिल करने के बाद पूर्व के बोर्ड को भंग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए सिरे से नगर पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है. इस क्रम में मतदाता सूची तैयार करने का कार्य चल रहा है. 13 मई को मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के उपरांत चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने की संभावना जताई जा रही है. महाराजगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर 1 से 17 तक की मतदाता सूची के प्रारुप का प्रकाशन कर दिया गया है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम विवेक रंजन मैत्रेय ने राज्य निर्वाचन आयोग के संयुक्त निर्वाचन आयुक्त को इस संदर्भ में पत्र प्रेषित कर बताया है कि नगर पंचायत महाराजगंज में मुख्य पार्षद, उप मुख्य पार्षद समेत सभी वार्ड पार्षदों का चुनाव कराने के निमित्त प्रारुप मतदाता सूची का विधिवत प्रकाशन सभी आवश्यक स्थानों पर कर दिया गया है. प्रारुप मतदाता सूची के विधिवत प्रकाशन के बाद अब इस सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में व सूची में नाम दर्ज करने के विरुद्ध सभी आपत्तियां प्रपत्र-3 में 28 अप्रैल तक दायर की जा सकेगी. प्रखंड कार्यालय महाराजगंज में रिवाईजिंग ऑथोरिटी बीडीओ बिन्दु कुमार व सीओ जितेन्द्र पासवान के समक्ष दावा-आपत्तियां दायर की जा सकेंगी. निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका सह एसडीओ महाराजगंज ने बताया कि दावा-आपत्तियां रिवाईजिंग ऑथोरिटी को संबोधित किए जायेंगे. वहीं इसकी जानकारी या तो रिवाईजिंग ऑथोरिटी के समक्ष उपस्थापित किए जायेंगे, या फिर डाक के माध्यम से इस प्रकार भेजे जायेंगे कि 28 अप्रैल तक प्राप्त हो सकें.
मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन
महाराजगंज नगर पंचायत में चुनावी तैयारी अब धीरे-धीरे जोर पकड़ने लगी है. प्रशासनिक स्तर के साथ ही नगर पंचायत क्षेत्र में भी चुनाव का रंग अब धीरे-धीरे अंदरखाने में चढ़ने लगा है.महाराजगंज नगर पंचायत में जगदीशपुर व धनछुआ गांव को शामिल करने के बाद पूर्व के बोर्ड को भंग करते हुए राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर नए सिरे से नगर पंचायत चुनाव की तैयारी चल रही है.
