गृहस्वामी को बंधक बना 30 लाख के जेवरात लूटे

थाना क्षेत्र के पड़रौना पश्चिम टोला गांव गुरुवार की देर रात में चोरों ने गृहस्वामी को कमरे में बंद कर बंधक बनाया, फिर करीब एक लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवरात ले लिए

प्रतिनिधि,बड़हरिया.थाना क्षेत्र के पड़रौना पश्चिम टोला गांव गुरुवार की देर रात में चोरों ने गृहस्वामी को कमरे में बंद कर बंधक बनाया, फिर करीब एक लाख रुपये नकद और 30 लाख रुपये के जेवरात ले लिए चोर पड़रौना गांव के देवराज यादव के घर की खिड़की के सहारे छत पर चढ़ गये और फिर आंगन में उतर कर उनके पुत्र शंभू यादव को बंधक बनाया.उसके बाद घरों में घुसकर चोरों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया.बताया जाता है कि गुरुवार को देवराज यादव के पुत्र मनीष यादव की शादी की सालगिरह था. इसको लेकर भोज का आयोजन किया गया था.इसलिए परिजन देर रात को सोये.बताया जाता है कि शंभू यादव अपने घर में घर का दरवाजा खोलकर सोये थे. जबकि अन्य तमाम परिजन गर्मी के कारण छत पर सोये थे.चोरों ने आंगन में घुसते ही शंभू यादव के कमरे को बाहर से बंद कर दिया.उसके बाद देवराज यादव की पत्नी के कमरे सहित अन्य चार भाइयों के कमरों में घुसकर आलमारियों और संदूकों खोलकर और तोड़कर सोना और चांदी के करीब 50 थान गहने चुरा लिये. चोरी की घटना का पता तब चला ,जब रात के करीब बजे शंभू यादव को पेशाब लगा.उन्होंने कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया,तब पता चला कि कमरा बाहर से बंद है. फिर उन्होंने अपनी भाभी को फोन कर दरवाजा खुलवाया. जब परिजनों ने देखा तो पाया कि सारी आलमारियां खुली हुई हैं और सामान बिखरे हुए हैं.उसके बाद सभी परिजन जग गये और शोर मचाने करने लगे. चोरों ने इन घरों के अंदर रखे आलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए और फरार हो गए.चोरी हुए जेवरात की कीमत करीब 30 लाख रुपए बताई जा रही है.परिजनों के अनुसार शंभू यादव की पत्नी का सात थान सोना और नौ थान चांदी के गहने सहित 20 हजार रुपये नगद,उमेश यादव की पत्नी का सात थान सोना और चार थान चांदी के गहने,दिनेश यादव की पत्नी पूनम देवी के सोना -चांदी के 10 थान गहने और 10 हजार रुपये नगद और मनीष यादव की पत्नी अंशु देवी के 12 थान सोना-चांदी के जेवरात की चोरी हुई है. वहीं देवराज यादव की पत्नी मनतुरनी देवी ने बताया कि वह गाय बेचकर 80 हजार रुपये रखी हुई थीं और उनके भी पांच-सात गहने थे. चोरों ने सभी रुपये और गहनों को चुरा लिया. गहने और रुपये चोरी होने की जानकारी होते ही परिजन रोने लगे. इधर चौकीदार रंजन कुमार ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी. एसआइ अमित कुमार शर्मा ने पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन की.पीड़ित परिजनों व पड़ोसियों से घटना का जायजा लिया. पीड़ित शंभू यादव ने इस संबंध में पुलिस को आवेदन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPAK MISHRA

DEEPAK MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >