सीवान में मद्य निषेध अवर निरीक्षक परीक्षा कल, सुबह 9:30 बजे के बाद नहीं मिलेगा प्रवेश

सीवान में मद्य निषेध अवर निरीक्षक की परीक्षा कल, 12 जुलाई को आयोजित हो रही है. परीक्षा के लिए सुबह 9:30 बजे तक ही प्रवेश मिलेगा, जिसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में अनुमति नहीं दी जाएगी. जिला प्रशासन ने शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त परीक्षा संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं.

सीवान: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग के तत्वावधान में आयोजित होने वाली मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग में अवर निरीक्षक मद्य निषेध पद की परीक्षा को लेकर शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से प्रेस ब्रीफिंग आयोजित की गई.

कदाचारमुक्त परीक्षा को लेकर अधिकारियों को दिए गए निर्देश

प्रेस ब्रीफिंग के दौरान अधिकारियों और परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षकों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं कदाचारमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि परीक्षा संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

सुबह 9:30 बजे तक ही मिलेगा परीक्षा केंद्र में प्रवेश

अधिकारियों ने बताया कि अभ्यर्थियों के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे तक निर्धारित किया गया है. सभी अभ्यर्थियों को तय समय तक परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना अनिवार्य होगा. इसके बाद किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात

परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिलाधिकारी को परीक्षा संयोजक और अपर समाहर्ता को सहायक परीक्षा संयोजक बनाया गया है. वहीं परीक्षा केंद्रों पर निगरानी और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं सुरक्षा बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

जिला प्रशासन ने सभी केंद्राधीक्षकों को निर्देश दिया है कि परीक्षा संचालन में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर तत्काल कार्रवाई करें.

अभ्यर्थियों से समय पर पहुंचने की अपील

जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें और अपने साथ प्रवेश पत्र एवं पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं. साथ ही परीक्षा से जुड़े सभी निर्देशों का पालन करें.

बैठक में अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा को पूरी तरह निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सुरक्षा, निगरानी और समन्वय की विशेष व्यवस्था की है.

बैठक में संबंधित परीक्षा केंद्रों के केंद्राधीक्षक, पुलिस पदाधिकारी और दंडाधिकारी मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Jitendra upadhyay

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >