बांकीपुर जीत पर सीवान के मैरवा में जनसुराज कार्यकर्ताओं का जश्न, ढोल-नगाड़ों के साथ उड़ाया अबीर-गुलाल

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद मैरवा में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया. ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया और जीत की खुशी साझा की. यह जीत बिहार की राजनीति में बदलाव का स्पष्ट संदेश है.

Siwan News: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जनसुराज की जीत के बाद मंगलवार को मैरवा नगर के गुठनी मोड़ स्थित जनसुराज कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय उत्सव मनाया. जीरादेई विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना पांडेय के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ताओं ने अबीर-गुलाल उड़ाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत की खुशी साझा की.

पीला गमछा वितरण, 'जय बिहार' के नारों से गूंजा परिसर

कार्यक्रम के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं के बीच पीला गमछा वितरित किया गया. पूरे परिसर में "जय बिहार" के नारों से उत्साह का माहौल बना रहा. कार्यकर्ताओं ने पार्टी की जीत को बिहार की राजनीति में नए बदलाव का संकेत बताया.

'बांकीपुर की जीत बदलाव का स्पष्ट संदेश'

पूर्व प्रत्याशी मुन्ना पांडेय ने कहा कि प्रशांत किशोर बिहार का भविष्य हैं. उन्होंने कहा कि बांकीपुर की जीत केवल एक विधानसभा क्षेत्र की जीत नहीं, बल्कि बिहार की राजनीति में बदलाव का स्पष्ट संदेश है. जनता ने जाति और परंपरागत राजनीति से ऊपर उठकर विकास, शिक्षा, रोजगार और सुशासन की राजनीति पर विश्वास जताया है.

उन्होंने कहा कि जनसुराज विकसित, शिक्षित और आत्मनिर्भर बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है. यह जीत आगामी विधानसभा चुनाव का संकेत है और पार्टी जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगी.

स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय होने का आह्वान

बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष सह जिला मीडिया प्रभारी डॉ. कृष्ण कुमार सिंह ने कहा कि जनसुराज बिहार के विकास में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने क्षेत्रों की स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाने तथा बिहार के नवनिर्माण में योगदान देने का आह्वान किया.

हजारों कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष उपेंद्र सिंह, जिला महासचिव प्रो. दिनेश यादव, जिला किसान प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामेश्वर सिंह, प्रखंड अध्यक्ष प्रभु जायसवाल, पूर्व सरपंच रामश्रय सिंह, गिरिजेश मिश्रा, नूरुल होदा, अब्दुल मनान, जीरादेई प्रखंड अध्यक्ष विकास कुमार सिंह, युवा अध्यक्ष इंजीनियर राजन उर्फ शालू कुमार, दिनेश पाठक, मार्कण्डेय पांडेय, संजय कुशवाहा, विपिन पाठक, राधेश्याम राजभर सहित हजारों की संख्या में जनसुराज कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें: Prashant Kishor: 51 हजार की बढ़त से करारी हार तक, प्रशांत किशोर ने बताया क्यों खिसकी बीजेपी की जमीन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राजन कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >