सीवान: साघर सुल्तानपुर में मां काली मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच दिवसीय यज्ञ शुरू, निकली भव्य कलश यात्रा

भगवानपुर हाट के साघर सुल्तानपुर गांव में नवनिर्मित मां काली मंदिर में मां की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया है. भक्तिमय माहौल के बीच निकली भव्य कलश यात्रा ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया.

Pran Pratishtha of Maa Kali Temple: भगवानपुर हाट प्रखंड के साघर सुल्तानपुर गांव में पुराने मां काली मंदिर के स्थान पर नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार से पांच दिवसीय यज्ञ शुरू हुआ. यज्ञ का समापन शनिवार को होगा. यज्ञ को लेकर गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है.

यज्ञ के शुभारंभ पर निकली भव्य कलश यात्रा

यज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू होकर चौगेठिया होते हुए बरवां घाट पहुंची. वहां श्रद्धालुओं ने नदी से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरा. इसके बाद श्रद्धालु कलश लेकर जयकारे लगाते हुए पुनः यज्ञ स्थल पहुंचे.

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए. इस दौरान पूरा क्षेत्र मां काली के जयकारों से गूंजता रहा और गांव में भक्तिमय माहौल बना रहा.

श्रद्धालुओं के सहयोग से कराया गया नये मंदिर का निर्माण

आयोजकों ने बताया कि पुराने मां काली मंदिर को तोड़कर श्रद्धालुओं के सहयोग से नये मंदिर का निर्माण कराया गया है. नवनिर्मित मंदिर में मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है.

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ होंगे धार्मिक अनुष्ठान

यज्ञ के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. इसके बाद विधि-विधान से मां काली की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा कर नवनिर्मित मंदिर में स्थापित किया जायेगा. यज्ञ के आयोजन को लेकर ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है.

सुख-शांति और समृद्धि की कामना से हो रहा यज्ञ

यज्ञ के आयोजन में जिला पार्षद बबिता देवी, मामेन्द्र यादव, लाल बाबू सिंह कुशवाहा सहित गांव के अन्य लोग सक्रिय रूप से लगे हुए हैं. जिला पार्षद बबिता देवी ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से मां काली के पुराने मंदिर के स्थान पर नये मंदिर का निर्माण कराया गया है. मां काली की प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच दिवसीय यज्ञ का आयोजन किया गया है.

उन्होंने कहा कि यज्ञ का उद्देश्य गांव में सुख-शांति, समृद्धि और आपसी भाईचारे की कामना करना है. उन्होंने श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर धार्मिक अनुष्ठान में सहभागी बनने की अपील की.

Also Read: एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 4 ठिकानों पर SVU की रेड, बिहार के तीन जिलों में कागजात खंगाल रही टीम


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By रंजीत यादव

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >