Bihar Post-Matric Scholarship 2026-27 : बिहार सरकार के शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक वर्ष 2026-27 के लिए विभिन्न पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (Post Matric Scholarship) योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. विभाग ने पात्र छात्र-छात्राओं से निर्धारित पोर्टल पर समय रहते आवेदन करने की अपील की है.
इन छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया
विभाग के अनुसार अनुसूचित जाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना तथा मुख्यमंत्री पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
अलग-अलग पोर्टल पर करना होगा आवेदन
अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग के छात्र-छात्राएं SC/ST PMS पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. वहीं पिछड़ा वर्ग (BC) और अति पिछड़ा वर्ग (EBC) के छात्र-छात्राओं के लिए PMS Online Portal उपलब्ध कराया गया है. संबंधित शैक्षणिक संस्थानों के लिए भी अलग पोर्टल की व्यवस्था की गई है.
आवेदन से पहले रखें जरूरी दस्तावेज तैयार
शिक्षा विभाग ने कहा है कि ऑनलाइन आवेदन की विस्तृत प्रक्रिया और दिशा-निर्देश संबंधित PMS पोर्टल पर उपलब्ध हैं. छात्रों को आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने और आवेदन पत्र सावधानीपूर्वक भरने की सलाह दी गई है.
पात्र छात्रों से समय पर आवेदन करने की अपील
विभाग ने सभी योग्य एवं इच्छुक छात्र-छात्राओं से निर्धारित पोर्टल पर समय रहते आवेदन करने का आग्रह किया है, ताकि छात्रवृत्ति योजना का लाभ समय पर मिल सके.
