सीवान: यूपी से शराब लेकर बिहार आ रही स्कूटी सवार महिला गिरफ्तार, 32 लीटर विदेशी शराब बरामद

Siwan News : स्कूटी सवार महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर साहपुर में भी कार्रवाई कर एक कार से 45 बोतल शराब बरामद किए गए है.

Siwan News : नौतन थाना क्षेत्र के सीमावर्ती उत्तर प्रदेश से बिहार में शराब तस्करी के मामले में अब महिलाओं की भी सक्रिय भूमिका सामने आने लगी है. इसी क्रम में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच अभियान के दौरान साहपुर नहर के पास एक महिला को शराब के साथ गिरफ्तार किया.

सीवान निवासी है महिला, स्कूटी भी जब्त

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार महिला स्कूटी पर शराब लेकर उत्तर प्रदेश से बिहार में सप्लाई करने आ रही थी. जांच के दौरान स्कूटी पर रखी एक बोरी से 32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई. गिरफ्तार महिला की पहचान सीवान जिले की निवासी अनिता देवी के रूप में हुई है. पुलिस ने स्कूटी समेत शराब को जब्त कर लिया तथा उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर महिला को न्यायिक हिरासत में सीवान जेल भेज दिया.

साहपुर-मिश्रौली रोड पर कार से दस कार्टन शराब बरामद

वहीं, एक अन्य कार्रवाई में साहपुर-मिश्रौली रोड के पास गुप्त सूचना के आधार पर वाहन जांच के दौरान एक कार चालक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा. पुलिस ने उसका पीछा किया, लेकिन चालक कार छोड़कर फरार होने में सफल रहा.

कार चालक वाहन छोड़कर भागा

कार की तलाशी लेने पर उसमें 10 कार्टन शराब बरामद हुई. प्रत्येक कार्टन में 45 बोतलें थीं. पुलिस ने शराब से लदी कार को जब्त कर लिया है और वाहन मालिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

थानाध्यक्ष जीत मोहन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार महिला को जेल भेज दिया गया है तथा जब्त स्कूटी, कार और शराब के संबंध में आगे की जांच-पड़ताल की जा रही है.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामला, परिवार के आवेदन पर अब तक कार्रवाई नहीं, निलंबित पुलिसवालों की जानकारी भी नहीं मिली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >