जिले में 26 लाख मतदाताओं में 13 लाख से अधिक महिलाएं

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक हुई.

सीवान. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समाहरणालय में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्यस्तरीय राजनीतिक दल के अध्यक्ष व सचिवों की बैठक हुई. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि सात जनवरी को निर्वाचन सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया था. इसके पश्चात सतत अद्यतीकरण अवधि में प्राप्त दावा-आपत्ति के निष्पादन के उपरांत प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार जिले में कुल 25 लाख 97 हजार 921 मतदाता हैं. इसमें 13 लाख 54 हजार 908 पुरुष, 12 लाख 42 हजार 962 तथा 51 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं. बताया कि जिले के निर्वाचन सूची का लिंगानुपात 918 है. इसमें बढ़ोतरी के लिए सभी संभव प्रयास किया जा रहे हैं. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया गया की अर्हता तिथि 01-01-2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2025 के क्रम में प्रकाशित निर्वाचन सूची के अनुसार जिले में 18 से 19 आयु वर्ग के निर्वाचकों की कुल संख्या 20 हजार 665 है. बताया कि विशेष संक्षिप्त परीक्षण के क्रम में विगत 17 दिसंबर 2024 से लेकर 20 अप्रैल तक नाम जोड़ने के लिए जिले में कुल 26 हजार 162 प्रपत्र छह प्राप्त हुए हैं. वहीं नाप विलोपित करने व स्थाई रूप से स्थानांतरित के लिए 7683 प्रपत्र सात तथा संशोधन के लिए 18 हजार 223 प्रपत्र आठ प्राप्त हुआ है. इस प्रकार कुल 52068 प्रपत्र प्राप्त हुए हैं. उन्होंने कहा कि 18 से 19 आयु वर्ग के निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु छूटे हुए को निर्वाचक सूची में शामिल करने हेतु सभी से अपेक्षित सहयोग करने को कहा. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपने बीएलए एवं कार्यकर्ता के माध्यम से निर्वाचकों की सूची प्राप्त कर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया. ताकि उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज किया जा सके. उन्होंने कहा कि अभी भी कई महिला निर्वाचक, विशेष रूप से नवविवाहित महिला निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में जोड़ा जाना शेष हो सकता है. छूटे हुए महिला निर्वाचकों की सूची प्राप्त कर उपलब्ध कराने हेतु अनुरोध किया गया, ताकि उनका नाम निर्वाचक सूची में दर्ज किया जा सके. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आगामी विधानसभा आम निर्वाचन को देखते हुए मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के माध्यम से मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >