25 हजार का इनामी अपराधी निजामुद्दीन गिरफ्तार

हुसैनगंज पुलिस ने 25 हज़ार रूपये का इनामी आजीवन कारावास सजायाफ्ता अपराधी निजामुदीन उर्फ नजिबुल मियां उर्फ नजबुल उर्फ निजबुल को भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं.एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि हुसैनगंज में संचालित खुशबु मुस्कान आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक निजामुदीन द्वारा 14 अप्रैल 2015 को आंदर थाना क्षेत्र के महमदा निवासी विकाश कुमार उपाध्याय की हत्या एक महिला के साथ मिलकर की थी. जिसके बाद हुसैनगंज थाना में 75/15 कांड दर्ज किया गया था.

प्रतिनिधि, सीवान. हुसैनगंज पुलिस ने 25 हज़ार रूपये का इनामी आजीवन कारावास सजायाफ्ता अपराधी निजामुदीन उर्फ नजिबुल मियां उर्फ नजबुल उर्फ निजबुल को भगवानपुरहाट थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं. एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि हुसैनगंज में संचालित खुशबु मुस्कान आर्केस्ट्रा ग्रुप के संचालक निजामुदीन द्वारा 14 अप्रैल 2015 को आंदर थाना क्षेत्र के महमदा निवासी विकाश कुमार उपाध्याय की हत्या एक महिला के साथ मिलकर की थी. जिसके बाद हुसैनगंज थाना में 75/15 कांड दर्ज किया गया था. जिसके बाद आरोपी निजामुदीन को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. जिसे न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी. इसी दौरान आजीवन कारावास में दंडित अभियुक्त की मां की मृत्यु हो जाने के कारण 07 मार्च 2020 को न्यायालय द्वारा उसे अस्थायी रूप से जमानत पर रिहा किया गया था. जमानत अवधि समाप्त होने के उपरांत अभियुक्त को मंडल कारा में आत्मसमर्पण करना था, लेकिन वह आत्मसमर्पण नहीं कर फरार हो गया. जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी कई बार छापेमारी भी की हालांकि वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो जा रहा था. जिसके बाद फरार सजायाफ्ता अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-01 के नेतृत्व में एसआईटी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा मंगलवार को 25 हज़ार का इनामी अपराधी दरौंदा थाना क्षेत्र के रुकुन्दीपुर निवासी रफीक मियां का पुत्र निजामुदीन उर्फ नजिबुल मियां उर्फ नजबुल उर्फ निजबुल को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >