दरौली में नीलगाय के हमले से बाइक सवार गंभीर घायल

सीवान के दरौली में नीलगाय के अचानक हमले से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। अनियंत्रित बाइक ट्रक से टकराई, घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सीवान. दरौली थाना के पुनक मोड़ के पास गुरुवार को नीलगाय के अचानक हमले से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसके बाद अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से टकरा गया. घायल को पहले स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया. घायल की पहचान नौतन थाना क्षेत्र के खलवा निवासी 25 वर्षीय अशोक गोड के रूप में हुई है. वह किसी काम से मैरवा गए थे और बारिश के बीच मैरवा-दरौली मुख्य मार्ग से अपने गांव लौट रहे थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पुनक मोड़ के पास अचानक 9 से 10 नीलगायों का झुंड सड़क पर आ गया. नीलगाय अशोक की बाइक पर हमला कर दिया और उनके शरीर पर कूद पड़ीं. इससे बाइक की रफ्तार अनियंत्रित हो गई और वह मैरवा की तरफ से आ रही एक ट्रक से आमने-सामने टकरा गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि अशोक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर नीलगायों का झुंड देखा जाता है ग्रामीणों ने वन विभाग और प्रशासन से नीलगायों के आतंक से बचाव के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arvind kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >